बंगाल हिंसा पर बरसे केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर

हिंदुओं पर हमले पर मूकदर्शक बने रहने का लगाया आरोप

नयी दिल्ली/ कोलकाता : पश्चिम बंगाल के हावड़ा में राम नवमी हिंसा पर बीजेपी-टीएमसी आमने सामने हैं। राम नवमी के दिन से शुरू हुई हिंसा अभी तक पूरी तरह से शांत नहीं हुई है। पुलिस यहां फ्लैग मार्च कर रही है और हिंसा को काबू करने के लिए तमाम कोशिशें की जा रही है।

इस बीच केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर की हिंसा मामले पर प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने सीएम ममता बनर्जी को एंटी हिंदू और पक्षपाती करार दिया है।

उन्होंने राम भक्तों पर हमले का आरोप लगाया और कहा कि उनके साथ मारपीट की जा रही है। शोभा यात्रा को जबरदस्ती रोके जाने का भी आरोप लगाया। अनुराग ठाकुर ने राम भक्तों पर लाठियां बरसाने, पथराव करने और बम फेंकने जैसे भी गंभीर आरोप लगाए हैं। राज्य के पूर्व वर्द्धमान के शक्तिगढ़ में एक बीजेपी नेता राजू झा की हत्या भी कर दी गई।

अनुराग ठाकुर ने ममता बनर्जी पर हिंदुओं पर हुए हमले पर मूकदर्शक बने रहने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि ममता दीदी सो रही हैं, वह सिर्फ एक सेक्शन को सुरक्षा दे रही हैं और हिंदू समुदाय के खिलाफ हिंसा को बढ़ावा दे रही हैं। हावड़ा हिंसा में पुलिस ने अब तक 38 लोगों को गिरफ्तार किया है और कुछ इलाकों में 144 लागू किया गया है।

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को भी घेरा। उनके सावरकर वाले बयान पर अनुराग ठाकुर ने कहा कि राहुल गांधी कभी सावरकर हो भी नहीं सकते। अगर राहुल गांधी 10 जन्म भी ले लें तो भी कभी सावरकर नहीं बन सकते। सावरकर के अपमान के लिए देश उन्हें कभी माफ नहीं करेगा।

#cm mamta banerjeeBengal CM Mamta BanerjeeCongress leader Rahul GandhiHowrah in West BengalUnion Minister Anurag Thakurकांग्रेस नेता राहुल गांधीकेंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुरतृणमूल सुप्रीमो और सीएम ममता बनर्जीपश्चिम बंगाल के हावड़ाराम नवमी हिंसासीएम ममता बनर्जी