केंद्रीय मंत्री रिजिजू हुए पैदल, मेघालय की मिली जिम्मेवारी

नई दिल्ली/रांची : केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू से कानून मंत्रालय की जिम्मेदारी छीन ली गई है। रिजिजू की जगह अब अर्जुन राम मेघवाल कानून मंत्री होंगे। राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी अधिसूचना में बताया गया है कि मेघवाल को स्वतंत्र प्रभार दिया गया है। रिजिजू को पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई है। मालूम हो कि रिजिजू को 2021 में कानून मंत्री बनाया गया था। किरण रिजिजू का कार्यकाल सुर्खियों में रहा है। हाल ही में वह रिटायर्ड जजों पर अपने बयान को लेकर सुर्खियों में हैं। उन्होंने कॉलेजियम के बारे में भी कहा था कि देश में कोई किसी को चेतावनी नहीं दे सकता। देश में हर कोई संविधान के अनुसार काम करता है। उन्होंने रिटायर्ड जजों पर भी बयान दिया। कहा- कुछ रिटायर्ड जज एंटी इंडिया ग्रुप का हिस्सा बन गए हैं।

 

ये भी पढ़ें : HC : बांग्लादेशी घुसपैठ पर हाई कोर्ट हुआ सख्त, केंद्र से मांगा जवाब