आदिवासी संगठनों की एकता महारैली चार फरवरी को

रांची : आदिवासियों के विभिन्न संगठनों की ओर से चार फरवरी को आदिवासी एकता महारैली का आयोजन मोरहाबादी में किया गया है। केंद्रीय सरना समिति के अध्यक्ष अजय तिर्की ने शुक्रवार को कहा कि रैली ऐतिहासिक होगी। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आदिवासी जन परिषद के प्रेम शाही मुंडा, अखिल भारतीय आदिवासी विकास परिषद के कुंदर्शी मुंडा, आदिवासी अधिकार मंच के प्रफुल्ल लिंडा, आदिवासी लोहरा समाज के अध्यक्ष बालमुकुंद तैयारी में जुटे हुए हैं।

 

ये भी पढ़ें : राहुल गांधी भारत जोड़ो न्याय यात्रा के साथ कल संथाल में करेंगे प्रवेश