अभिनेता विजय पर चला चप्पल

चेन्नईः तमिलनाडु के मशहुर अभिनेता से राजनेता बने विजयकांत का बीते दिनों निधन हो गया था। इस निधन की खबर ने पूरे तमिलनाडु को शोक में डाल दिया। आज इसी क्रम में उनका अंतिम संस्कार किया गया। इसमें दक्षिण भारत के कई नामी हस्तियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान साउथ के सुपरस्टार थलापति विजय भी उन्हें अंतिम विदाई देने पहुंचे।
लेकिन उनके साथ ऐसा व्यवहार हुआ कि जिसको कोई भी स्वीकर नहीं कर सकता है। दरअसल, सोशल मीडिया पर थलापति विजय से जुड़ा एक वीडियो सामने आया है, जहां एक अनजान शख्स ने उन पर चप्पल फेंक कर हमला किया। दरअसल, जैसे ही थलापति विजय विजयकांत की पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन कर अपनी कार की ओर लौट रहे थे, तो किसी ने उनपर हमला किया।

वीडियो में आप साफ देख सकते हैं कि भीड़ के बीच में किसी शख्स ने थलापति विजय पर चप्पल मारकर फेंकी, जो सीधा उनके मुंह पर लगी। इस बीच उनके फैंस इस करतूत पर भड़के हुए नजर आ रहे हैं। लगातार सोशल मीडिया पर ये वीडियो शेयर किया जा रहा है और दोषियों पर कार्रवाई करने की मांग की जा रही है। फैंस काफी चिंतित नजर आ रहे हैं और इस अपमानजनक घटना की निंदा कर रहे हैं।

actor vijayfuneralunidentified personVijayakanth