ग्रामीणों ने पुलिस पर किया हमला

दो पुलिसकर्मी घायल

रांची : राजधानी रांची के मांडर थाने की पुलिस पर जमीन विवाद में ग्रामीणों ने हमला कर दिया। इस हमले में दो पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं।

बताया जाता है कि मांडर थाना क्षेत्र में पुलिस जब जमीन विवाद के एक मामले को सुलझाने गई थी, तो उसी दौरान ग्रामीणों ने पुलिसकर्मियों को घेर कर हमला कर दिया। इसमें दो पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इस मामले में ग्रामीण एसपी नौशाद आलम ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा है कि मामले की जांच की जा रही है और आरोपियों की चिन्हित कर उनके विरूद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

 

यह भी पढ़ें – केंद्र के वन संरक्षण नियम 2022 पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जतायी आपत्ति

 

#ग्रामीणों ने पुलिस पर किया हमला