विश्व साइकिल दिवस पर महिला कॉलेज चाईबासा एनएसएस यूनिट की स्वयंसेवकों ने निकाली साइकिल रैली

चाईबासा : विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर महिला कॉलेज चाईबासा एन.एस.एस यूनिट के स्वयंसेवकों ने साइकिल रैली निकाली। इस रैली की शुरुआत महिला कॉलेज, चाईबासा से की गई जो रूंगटा गार्डन ,कोल्हान विश्वविद्यालय,टाटा कॉलेज,तांबो चौक, टुंगरी से होते हुए महिला कॉलेज में रैली को समाप्त किया गया। प्राचार्या डॉ प्रीतिबाला सिन्हा ने एन.एस.एस. स्वयंसेवकों को हरी झंडी दिखाकर इस रैली को रवाना किया। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि 3 जून को दुनियाभर में विश्व साइकिल दिवस मनाया जाता है। इसका मुख्य उद्देश्य साइकिल चलाने से स्वास्थ्य को लेकर जागरूकता फैलाना है। रोजाना साइकिल चलाने से शरीर फिट और तंदुरुस्त रहता है, और बीमारियों का खतरा कम हो जाता है। एन.एस.एस प्रोग्राम ऑफिसर डॉ अर्पित सुमन ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा साइकिल चलाने की आदत हमें अपने दैनिक जीवन में शामिल करनी चाहिए, यह हमारे स्वास्थ्य के साथ-साथ हमारे वातावरण के लिए भी लाभप्रद है। मौके पर प्रोफेसर धनंजय कुमार ने विश्व साइकिल दिवस 2023 के मुख्य विषय “सतत् भविष्य के लिए एक साथ सवारी” (Riding Together for a Sustainable Future) के बारे बताया।

 

ये भी पढ़ें : Coromandel Express Accident : हावड़ा से चेन्नई जाने वाली कोरोमंडल एक्सप्रेस दुर्घटनाग्रस्त, 16 की गई जान, 161 घायल