वृंदावन कॉलोनी दुर्गा पूजा समिति कर रहा काल्पनिक मंदिर का निर्माण

रांची : मोरहाबादी के चिरौंदी स्थित वृंदावन कॉलोनी दुर्गा पूजा समिति की ओर से इस वर्ष भव्य पंडाल का निर्माण किया जा रहा है। कमेटी के अध्यक्ष अभिषेक सिंह राठौर ने रविवार को बताया कि इस बार काल्पनिक पंडाल का निर्माण किया जा रहा है। इसमें स्थानीय कलाकृतियों की झलक देखने को मिलेगी। उन्होंने बताया कि पंडाल की ऊंचाई 30 फीट और मां की प्रतिमा 10 फीट ऊंची होगी। पंडाल निर्माण में लगभग 18 लाख रुपए खर्च होंगे। पंडाल के अंदर विशेष लाइटिंग की व्यवस्था की जाएगी। बाहर भी एक किमी से ज्यादा लाइटिंग से पूरा चिरौंदी – बोड़ेया रोड रौशन होगा। इसके अलावा बच्चों के मनोरंजन के लिए विशेष लाइटिंग लगाई जा रही है। बंगाल के 20 कारीगर पंडाल निर्माण के कार्य में जोर-शोर से लगे हैं।

ये ही पढ़ें : रांची में PLFI उग्रवादियों का जल जीवन मिशन कार्यालय पर हमला