करना चाहते हैं महिलाओं को इंप्रेस, जानिए अदर्श मर्द के गुण चाणक्य के अनुसार

चाणक्य की नीतियां अक्सर आम इंसानों को क्रूर प्रतीत होती है। इसका कारण यह है कि चाणक्य अपने विचारों से कुशाग्र थे।उनकी विचारधारा किसी भी मनुष्य को अपने जीवन अनुशासित और सुखी जीवन जीने का तरीका बताते हैं। कहते हैं जो व्यक्ति अपने जीवन में इन नीतियों को अपना लेता है, वह हर मुश्किलों को पीछे छोड़कर जीवन से जुड़े सभी सुखों को पा सकता है। वहीं जीवन में सुख प्राप्ती के लिये प्रेम का होना भी आवश्यक माना जाता है। महिलाओं को आकर्षित करने के लिये पुरुषों में खास गुण होने बेहद जरूरी होते हैं। तो आज हम आपको बताएंगे की वो कौन से खास गुण हैं जो महिलाओं को अकर्षित करती है।
1. पुरुष जो सम्मान करने वाला हो : महिलाओं को वो पुरुष हमेशा ही आकर्षित करते हैं जो उनका सम्मान करना जानते हैं। हर महिला का सपना होता है कि उसका जीवनसाथी उसका आदर और सम्मान करे। चाणक्य नीति के अनुसार पुरुषों को महिलाओं का खास तौर पर सम्मान करना चाहिए। यह पुरुष के व्यक्तित्व व संसकार को दर्शाता है।
2. पुरुष जिसके व्यवहार अच्छे हों : महिलाओं को साधारण स्वभाव के पुरुष बहुत पसंद आते हैं। इस तरह के लोगों के प्रति केवल महिलाओं का ही नहीं बल्कि सभी लोगों का झुकाव काफी ज्यादा होता है। चाणक्य नीति में भी यही कहा गया है कि पुरुषों को साधारण और सुलझा हुए स्वभाव वाला होना चाहिए। इससे महिलाएं उनकी तरफ जल्दी आकर्षित होती हैं।
3. ईमानदार पुरुष : महिलाएं उन पुरुषों को बहुत पसंद करती हैं जो कभी झूठ नहीं बोलते और हमेशा रिश्तों के प्रति ईमानदार होते हैं। ऐसे लोग महिलाओं के दिल जीतने में हमेशा कामयाब होते हैं। चाणक्य नीति के मुताबिक सच बोलने वाले पुरुष किसी भी महिला का दिल जीतकर जिंदगी को खुशहाल बना सकता है।
4. पुरुष जो साहसी हो : साहसी पुरुषों पर महिलाएं का ज्यादा ध्यान जाता है। महिलाओं को ऐसे पुरुष बहुत अच्छे लगते हैं। जिगर रखने वाले पुरुष जरूरत पड़ने पर उनकी ढाल बनकर खड़े हो सकते हैं। चाणक्य कहते हैं कि पुरुषों को अपनी पत्नी या प्रेमिका की हमेशा रक्षा करनी चाहिए।
5. पुरुष जो घमंड न करता हो : जिन पुरुषों में घमंड नहीं होता और स्वभाव से सरल रहते हैं उन्हें महिलाएं बहुत पसंद करती हैं। अहंकार के कारण अक्सर रिश्ते खराब हो जाते हैं। चाणक्य नीति कहती है कि रिश्तों की मिठास को बनाए रखने के लिए पुरुषों को अहंकार से दूर रहना चाहिए।

 

 

chanakya nitilove tipspersonality tips