दक्षिण कोलकाता में शनिवार को जलापूर्ति बाधित

इस बात की जानकारी डीजी जल आपूर्ति विभाग मैनाक मुखोपाध्याय ने दी

कोलकाताः गार्डनरीच जल शोधन परियोजना में पाइप की मरम्मत, कई बूस्टर पंपिंग स्टेशनों के रख-रखाव और मरम्मत के कारण अगले शनिवार को दक्षिण कोलकाता के कई इलाकों में पेयजल आपूर्ति बाधित रहेगी।

21 जनवरी को बेहाला, रानीकुठी, गरफा, कालीघाट, चेतला, बांसद्रोणी, सेनापल्ली, लालका, पर्णश्री बूस्टर पंपिंग स्टेशनों पर पानी की आपूर्ति बंद रहेगी।

बोरो नंबर 8 से 14 के सभी वार्डों में पानी बंद रहेगा। यानी दक्षिण कोलकाता के टॉलीगंज, जादवपुर, चेतला, बेहाला, गरियाहाट, कस्बा, ईएम बाईपास वार्ड के निवासियों को शनिवार रात तक पानी नहीं मिलेगा। अगले दिन यानी रविवार 22 जनवरी से स्थिति सामान्य होगी।

इस बात की जानकारी डीजी जल आपूर्ति विभाग मैनाक मुखोपाध्याय ने दी। उन्होंने कहा कि गार्डनरीच जल परियोजना से जलापूर्ति की गति और उत्पादन बढ़ा है। इसलिए परियोजना का उचित रख-रखाव आवश्यक है।

drinking water supply disruptedGarden Reach Water Purification Projectगार्डनरीच जल शोधन परियोजनादक्षिण कोलकाता में शनिवार को जलापूर्ति बाधितपेयजल आपूर्ति बाधित