हम आपकी बात सुनना चाहते हैं, आपको दर्द को समझना चाहते हैंः राहुल गांधी

मणिपुर में राहुल ने जनता से कहा

इंफालः कांग्रेस के सांसद राहुल गांधी ने आज से भारत जोड़ो न्याय यात्रा शुरू कर दी है। लेकिन उससे पहले उससे पहले राहुल ने मणिपुर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि हम आपको अपने मन की बात नहीं बताना चाहते हम आपकी बात सुनना चाहते हैं, आपके दर्द को समझना चाहते हैं।”

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, “भारत जोड़ो यात्रा हम सुबह 6 बजे शुरु करते थे और शाम 7 बजे तक चलते थे, अंत में हमारा शाम को 20-25 मिनट का एक भाषण होता था लेकिन 7-8 घंटे हम आपकी बात सुनते थे… यही इस यात्रा का लक्ष्य है, हम आपको अपने मन की बात नहीं बताना चाहते हम आपकी बात सुनना चाहते हैं, आपके दर्द को समझना चाहते हैं।”
राहुल ने कहा कि “2004 से मैं राजनीति में हूं, पहली बार मैं हिंदुस्तान के एक प्रदेश में गया जहां शासन व्यवस्था ध्वस्त हो गई थी, जिसे हम मणिपुर कहते थे वह मणिपुर रहा ही नहीं… लेकिन प्रधानमंत्री आपके आंसू पोंछने, आपसे गले लगने नहीं आए।”

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पार्टी सांसद राहुल गांधी ने मणिपुर के थौबल से ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ को हरी झंडी दिखाई। यात्रा 67 दिनों में 110 जिलों से होकर 6,700 किलोमीटर से अधिक की दूरी तय करेगी।

आपको बताते चलें कि राहुल गांधी की नेतृत्व में ये यात्रा इंफाल से शुरू होकर 20 मार्च को पूरी होगी। कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा देश के कुल 15 राज्यों से होकर गुजरेगी। इस दौरान 110 जिले, 100 लोकसभा सीट और 337 विधानसभा सीटों को कवर किया जाएगा। ये यात्रा कुल 6713 किलोमीटर की होगी। जिन 15 राज्यों से यह यात्रा गुजरेगी उसमें मणिपुर, नागालैंड, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, ओडिशा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, गुजरात और महाराष्ट्र शामिल है. महाराष्ट्र के मुंबई में इस यात्रा का समापन होगा।

 

bharat jodo nyay yatrabharat jodo yatracongressmanipurrahul gandhi