झारखंड में मौसम ले रहा है करवट, अब मिलेगी ठंड से राहत

निकलेगी अच्छी धूप, रात में कम होगी कनकनी

रांची : झारखंड में अभी भी कई जगहों पर शीतलहर जारी है, हालांकि मौसम अब सामान्य की तरफ बढ़ रहा है। राज्य के कई जिलों का तापमान सामान्य की तरफ बढञ रहा है इसके बावजूद भी कनकनी जारी है। कई जिलों में सुबह कुहासा है। मौसम विभाग ने कहा है कि अगले 24 घंटे में राज्य में ठंड कम होगी।

13 जनवरी के बाद मौसम में बदलाव का अनुनमान भी लगाया गया है। मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि झारखंड में कहीं-कहीं ठंड का असर ज्यादा है। सर्द हवा की रफ्तार में कमी आयी है। मौसम साफ है और धूप निकल रही है। अगले 24 घंटों के दौरान रात में कनकनी की स्थिति बनी रहेगी। लेकिन इसके बाद मौसम में बदलाव होगा।

जिन जिलों में ठंड का सबसे ज्यादा असर जिस जिले में रहा उनमें खूंटी जिला आगे है, पिछसले 24 घंटे में खूंटी का न्यूनतम तापमान 4.7 डिग्री दर्ज किया गया है। रांची न्यूनतम तापमान 9.3 दर्ज किया गया है। कांके का न्यूनतम तापमान मंगलवार को भी शून्य तक पहुंच गया। अभी भी कई जिलों का तापमान 8 डिग्री सेल्सियस के नीचे है।

मौसम विभाग के अनुसार राज्य में एक-दो जिलों को छोड़ शेष जिलों में अधिकतम तापमान सामान्य से ऊपर आ गया है। राज्य में धीरे – धीरे ठंड का प्रभाव कम हो रहा है।

मौसम विभाग ने दावा किया है कि कुछ जिलों को छोड़कर राज्य में धीरे – धीरे तापमान सामान्य की तरफ बढ़ रहा है, आसमान साफ होगा और अच्छी धूप निकलेगी। उत्तरी भागों में सुबह में धुंध बनी रहेगी हालांकि इन इलाकों में भी दो दिनों के बाद मैौसम में बदलाव नजर आयेगा।

 

यह भी पढ़ें – 50 कैमरे, एक्सपर्ट की टीम फिर भी तेंदुए को पकड़ने में असफल वन विभाग

 

#झारखंड में मौसम ले रहा है करवटअब मिलेगी ठंड से राहत