झारखंड में बदलेगा मौसम का मिजाज, अगले दो दिनों तक आंधी के साथ बारिश की संभावना

रांची : उत्तर पश्चिम उत्तर प्रदेश से लेकर दक्षिण बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल तक विस्तारित साइक्लोनिक सर्कुलेशन टर्फ लाइन और बंगाल की खाड़ी में बनने वाले निम्न दवाब क्षेत्र की वजह से आनेवाले दिनों में राज्य के पूर्वी, दक्षिणी और निकटवर्ती मध्य भागों में मौसम का मिजाज बदलने वाला है. 21-22 मई को राज्य के चार जिलों पलामू, गढ़वा, चतरा और लातेहार जिले को छोड़ कर बाकी के 20 जिलों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा के झोंके चलने, हल्के से मध्यम दर्जे के मेघगर्जन के साथ वज्रपात का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. वहीं 23 मई को हवा के झोंके की रफ्तार थोड़ी कम 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे हो सकती है.मौसम केंद्र के निदेशक अभिषेक आनंद ने बताया कि 24 मई के बाद राज्य के कई इलाकों में वर्षा वाले क्षेत्र में बढ़ोतरी होगी. खास कर दिन के दूसरे पहर में मेघगर्जन और तेज हवा के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा होगी. मौसम केंद्र निदेशक के अनुसार अगले दो दिनों में राज्य के अधिकतम तापमान में 2℃ की बढ़ोतरी हो सकती है. मौसम केंद्र, रांची के निदेशक ने मेघगर्जन, तेज हवा के झोंके के साथ वज्रपात की चेतावनी वाले जिले के लोगों से मौसम खराब होने पर सजग और सावधान रहने की अपील की है.

 

ये भी पढ़ें : जमशेदपुर के गोलमुरी बाजार में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, दो लाख का नुकसान

मौसम केंद्र, रांची के निदेशक अभिषेक आनंद ने झारखंड का ताजा मौसम अपडेट जारी करते हुए बताया कि पिछले 24 घंटे में गढ़वा जिले में सबसे अधिक तापमान 43.5℃ रिकार्ड किया गया है, वहीं सबसे कम तापमान राजधानी रांची में 18.4℃ रिकॉर्ड हुआ है. मौसम केंद्र निदेशक के अनुसार इस दौरान सिमडेगा में सबसे अधिक 46 मिमी मीटर वर्षा हुई है. कोलेबिरा में 38.2 मिमी, रांची में 26 मिमी, बानो में 24 मिमी वर्षा रिकॉर्ड किया गया है. मौसम केंद्र, रांची से मिली जानकारी के अनुसार पिछले 24 घंटे में बोकारो का अधिकतम तापमान 37.4 डिग्री सेल्सियस, चतरा का अधिकतम तापमान 38.8 डिग्री सेल्सियस, देवघर का अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री सेल्सियस, धनबाद का अधिकतम तापमान 33.1डिग्री सेल्सियस, गिरिडीह का अधिकतम तापमान 34.3 डिग्री सेल्सियस, गोड्डा का अधिकतम तापमान 35.5 डिग्री सेल्सियस, गुमला का अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री सेल्सियस, हजारीबाग का अधिकतम तापमान 36.5 डिग्री सेल्सियस और जामताड़ा का अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री सेल्सियस रहा. वहीं खूंटी जिले का अधिकतम तापमान 38.6 डिग्री सेल्सियस, लातेहार का अधिकतम तापमान 39.9 डिग्री सेल्सियस, लोहरदगा का अधिकतम तापमान 39.3 डिग्री सेल्सियस, पाकुड़ का अधिकतम तापमान 43.3 डिग्री सेल्सियस, रामगढ़ का अधिकतम तापमान 36.5 डिग्री सेल्सियस, सरायकेला खरसावां का अधिकतम तापमान 41.8 डिग्री सेल्सियस, सिमडेगा का अधिकतम तापमान 38.3 डिग्री सेल्सियस, साहिबगंज का अधिकतम तापमान 33.3 डिग्री सेल्सियस, पश्चिम सिंहभूम का अधिकतम तापमान 41.3 डिग्री सेल्सियस, रांची का अधिकतम तापमान 37.4 डिग्री सेल्सियस, पूर्वी सिंहभूम का अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री सेल्सियस और डाल्टेनगंज का अधिकतम तापमान 43.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है.