झारखंड में अगले पांच दिनों तक मौसम रहेगा शुष्क

ठंडी हवा चलने का पूर्वानुमान

रांची: मौसम विभाग के अनुसार राजधानी रांची समेत आसपास के जिलों में सुबह में कोहरे के बाद मौसम साफ रहेगा।

मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि राज्य में अगले पांच दिनों तक मौसम शुष्क रहेगा और ठंडी हवाएं भी चल सकती है। राज्य में अगले तीन से चार दिनों के दौरान रात के तापमान में धीरे-धीरे तीन से चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है।

इसके बाद अगले दो दिनों में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। आसमान साफ रहेगा एवं मौसम मुख्यतः शुष्क रहेगा. शुक्रवार और शनिवार को राज्य के उत्तर-पूर्वी भाग (देवघर धनबाद, दुमका, गिरीडीह, गोड्डा, जमताड़ा, पाकुड़, साहेबगंज) में पूरे दिन कोहरा या धुंध भी देखा जा सकता है।

पिछले 24 घंटे का रिकॉर्ड
मौसम विभाग के रिर्पोट के अनुसार पिछले 24 घंटे में राज्य में मौसम शुष्क रहा। सबसे अधिक उच्चतम तापमान 32.4 °C चाईबासा में जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 10.1°C बोकारो थर्मल में दर्ज किया गया। वहीं राजधानी रांची का अधिकतम तापमान 26.5 और न्यूनतम तापमान 13.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

रांची का मौसम पूर्वानुमान
16 दिसम्बर : आसमान साफ रहेगा और मौसम मुख्यतः शुष्क रहेगा. अधिकतम तापमान 25 (°C) न्यूनतम तापमान 10(°C).
17 दिसम्बर : आसमान साफ रहेगा और मौसम मुख्यतः शुष्क रहेगा. अधिकतम तापमान 25 (°C) न्यूनतम तापमान 09(°C).
18 दिसम्बर : सुबह में कोहरा या धुंध और बाद में मुख्य रूप से आसमान साफ रहेगा. अधिकतम तापमान 25 (°C) न्यूनतम तापमान 09(°C).
19 दिसम्बर : सुबह कोहरा या धुंध और बाद में मुख्य रूप से आसमान साफ रहेगा. अधिकतम तापमान 26 (°C) न्यूनतम तापमान 10(°C).
20 दिसम्बर : सुबह में कोहरा या धुंध और बाद में मुख्य रूप से आसमान साफ एवं मौसम मुख्यतः शुष्क रहेगा. अधिकतम तापमान 25 (°C) न्यूनतम तापमान 19(°C).
21 दिसम्बर : सुबह में कोहरा या धुंध और बाद में मुख्य रूप से आसमान साफ एवं मौसम मुख्यतः शुष्क रहेगा. अधिकतम तापमान 25 (°C) न्यूनतम तापमान 10(°C).

 

#झारखंड में अगले पांच दिनों तक मौसम रहेगा शुष्क