पश्चिम बंगाल माध्यमिक परीक्षा 2023 का रिजल्ट घोषित

लड़कियों ने मारी बाजी, कटवा की छात्रा बनी बंगाल टॉपर , कोलकाता इस बार भी पीछे

कोलकाता: पश्चिम बंगाल माध्यमिक परीक्षा 2023 का शुक्रवार को परीक्षा परिणाम घोषित किया गया है। राज्य के शिक्षा मंत्री ब्रात्य बसु ने इसकी घोषणा की। उन्होंने बताया कि पश्चिम बंगाल बोर्ड 10वीं की परीक्षा में टॉप 10 में 118 छात्र हैं और 86.15% उत्तीर्ण हुए हैं। पश्चिम बंगाल माध्यमिक परीक्षा 23 फरवरी से 04 मार्च 2023 के बीच हुई थी।

पश्चिम बंगाल 10वीं माध्यमिक बोर्ड परीक्षा 2023 में कुल 565428 छात्र उत्तीर्ण हुए हैं। लड़कों के मुकाबले लड़कियों का प्रदर्शन बेहतर रहा है। पास हुए लड़कों की संख्या 306253, जबकि 376068 लड़कियां उत्तीर्ण हुई हैं।

माध्यमिक परीक्षा के नतीजे घोषित होने के बाद शुक्रवार सुबह मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने ट्वीट कर अभ्यर्थियों को बधाई दी। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि माध्यमिक परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले सभी विद्यार्थियों को बधाई और शुभकामनाएं। आपका प्रत्येक आने वाला दिन सफलता से भरा हो।

इस बार माध्यमिक की परीक्षा में पूर्व वर्दवान के कटवा दुर्गादासी गर्ल्स हाई स्कूल की छात्रा देवदत्ता मांझी ने टॉप स्थान हासिल किया। उसने 700 में से 697 अंक यानी 99.59 फीसदी अंक हासिल किया। इसमें टॉप टेन में 118 परीक्षार्थी हैं, लेकिन इसमें कोलकाता का एक भी परीक्षार्थी नहीं है। इस बार भी कोलकाता टॉप टेन में पिछड़ गया है। परीक्षा परिणाम में जिलों का दबदबा रहा है।

 

 इंजीनियर बनना चाहती हैं देवदत्ता

मेरिट लिस्ट में टॉप पर आने के बाद देवदत्ता मांझी की आंखों में खुशी, जज्बा और उत्साह है। देवदत्ता की सफलता के कारण के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कोई कारण नहीं बताया।

हालांकि उन्होंने कहा कि वह हर दिन 10-12 घंटे पढ़ाई करती हैं। इस सवाल का जवाब देते हुए कि सफलता के लिए कौन अधिक जिम्मेदार है- देवदत्ता कहती हैं कि निश्चित रूप से शिक्षक।

उन्होंने मेरी बहुत मदद की। मेरे पास हर विषय के लिए एक निजी ट्यूटर था। देवदत्ता ने कहा कि इस सफलता का पूरा श्रेय अपनी माता को देती हैं। मेरी सफलता में मां का योगदान बहुत है। वह भविष्य में इंजीनियर बनना चाहती हैं।

Madhyamik exam result declaredState Education Minister Bratya BasuWest Bengal Secondary Exam 2023इंजीनियर बनना चाहती हैं देवदत्तापश्चिम बंगाल माध्यमिक परीक्षा 2023माध्यमिक परीक्षा के नतीजे घोषितराज्य के शिक्षा मंत्री ब्रात्य बसु