पश्चिम सिंहभूम जिला ओलंपिक संघ करेगा खिलाड़ियों को सम्मानित

विधायक दीपक बिरुवा बने पश्चिम सिंहभूम जिला ओलंपिक एसोसिएशन के मुख्य संरक्षक

चाईबासा : आज चाईबासा के सनशाईन रेस्टोरेंट्स में पश्चिम सिंहभूम जिला ओलंपिक संघ की स्पैसल जनरल बैठक संघ के अध्यक्ष नितिन प्रकाश के अध्यक्षता में हुई। इस बैठक में पश्चिम सिंहभूम जिला के लगभग सभी खेल संघों के पदाधिकारी शामिल हुए। इस बैठक को संघ के महासचिव अजय कुमार ने स्वागत भाषण दे कर शुरू किया। तत्पश्चात संघ के अध्यक्ष नितिन प्रकाश द्वारा आज की बैठक का मुख्य एजेंडा के बारे में जानकारी देते हुए बताया गया की खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए पश्चिम सिंहभूम जिला ओलंपिक संघ पिछले वर्ष से राज्य,राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक प्राप्त किए खिलाड़ियों एवं कोचेस को सम्मानित कर रही है। इस वर्ष भी सम्मान समारोह आयोजित कर खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा। पिछले वर्ष 60 खिलाड़ी 12 कोचेस सम्मानित हुए थे। इस वर्ष खिलाड़ियों की संख्या 170 एवं 20 कोचेस है। यह जिला के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है की राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीत कर जिला का नाम रौशन कर रहे हैं। यह सम्मान समारोह 16 जुलाई को चाईबासा में आयोजित किया जाएगा।

 

ये भी पढ़ें :  झारखण्ड में कल से बदलेगा स्कूल का टाइम टेबल

 

उपाध्यक्ष नीरज संदवार ने सभी को सम्बोधित करते हुए कहा कि जिला ओलंपिक संघ के लिए फंड की व्यवस्था करना बहुत जरूरी है। इस फंड से जरूरतमंद खिलाड़ियों को सहयोग किया जा सकता है। उपाध्यक्ष मधुसूदन अग्रवाल ने कहा कि ऐसे व्यक्ति जो खिलाड़ियों को आर्थिक सहयोग करना चाहते हैं। वह जिला ओलंपिक संघ के द्वारा सहयोग कर सकते हैं। पश्चिम सिंहभूम जिला ओलंपिक संघ की बैठक में सर्वसम्मति से प्रस्ताव लाया गया की मुख्य संरक्षक रूप में विधायक चाईबासा दीपक बिरूवा को बनाया जाय। इसे सर्वसम्मति से स्वीकार किया गया। नए पदाधाकिरियों को भी सर्व सम्मति बनाया गया।

 

 

पश्चिम सिंहभूम जिला ओलंपिक एसोसिएशन : 

इस बैठक में जिला प्रशासन द्वारा पश्चिम सिंहभूम जिला ओलंपिक संघ को ऑफिस के लिए रूम देने के लिए उपायुक्त महोदय एवं जिला खेल पदाधिकारी को धन्यवाद दिया। अध्यक्ष ने सभी खेल संघों को निर्देश दिए की जिला खेल पदाधिकारी से समन्वय स्थापित कर के बराबर संपर्क में रहे। 16 जुलाई सम्मान समारोह के लिए एक कमेटी गठित किया गया है। जिसमें दीपक पासवान,अनुराग शर्मा,कश्मीर कंदेयांग,गंगाधर नाग,नरेश हेसा,एवं पंकज सिंह है। आज की इस बैठक में अध्यक्ष नितिन प्रकाश उपाध्यक्ष नीरज संदवार,मधुसूदन अग्रवाल,महासचिव अजय कुमार नायक,कोषाध्यक्ष दीपक पासवान, संयुक्त सचिव अनुराग शर्मा,सदस्य नरेश हेसा,पिंटू अग्रवाल, काश्मीर कंडेयांग,गंगाधर नाग,सुनील कुमार,अनंत लाल जगदीप महाराणा,सुभम ,रोहित प्रधान,सुखराम मानकी कुदादा,जितेंद्र बारी सतीश महाराणा, आयुष कुमार , विक्टर सामड उपस्थित थे।