रास्ते में हुई पत्नी की मौत, शव घर पहुंचाकर पति ने पहले किया मतदान

रांची : लोकसभा चुनाव के दौरान राजधानी में लोकतंत्र के महापर्व के प्रति समर्पण की मिसाल देखने को मिली। राजधानी रांची के पुंदाग स्थित फतिमा नगर निवासी शफीक अहमद अपनी पत्नी शाहिना परवीन के साथ मतदान के लिए घर से निकले। उन्हें फतिमा नगर स्थित ज्ञान सिंधु विद्या मंदिर स्थित बूथ संख्या 209 में मतदान करना था। लेकिन रास्ते में ही शफीक अहमद की पत्नी शाहिना परवीन गिर गई और मौके पर ही उनका निधन हो गया। अचानक हुए इस हादसे से शफीक अहमद घबरा गए। पर, उन्होंने हौसला नहीं खोया। अपनी पत्नी के शव को पहले घर पहुंचाया और परिजनों को पूरी जानकारी दी। इसके बाद उन्होंने मतदान करने की ठानी। बाद में वो मतदान केंद्र पहुंचे और अपना वोट डाला। इस घटना की जानकारी कांग्रेस प्रत्याशी यशस्विनी सहाय को मिली तो वो शफीक अहमद और उनके परिजनों से मिली। उन्होंने इस घटना पर शोक जताते हुए कहा कि यह लोकतंत्र के महापर्व के प्रति समर्पण की मिसाल है। शफीक अहमद ने लोकतंत्र में चुनाव के महत्व को अहमियत देते हुए पहले मतदान करने का निर्णय, यह अत्यंत सराहनीय है।

ये भी पढ़ें : दिल्ली में दो अग्निकांड, 7 मासूम सहित 10 की मौत