किसने दी Yo Yo Honey Singh को जान से मारने की धमकी ?

मशहूर सिंगर और रैपर हनी सिंह को कनाडा में बैठे गैंगस्टर गोल्डी बरार ने जान से मारने की धमकी दी है। वॉइस नोट के जरिए हनी सिंह को धमकी दी गई है। धमकी भरे इस वॉइस नोट के मिलने के बाद हनी सिंह ने दिल्ली पुलिस कमिश्नर से मुलाकात की और मामले को लेकर शिकायत दर्ज कराई।

सूत्रों के अनुसार हनी सिंह ने आरोप लगाया कि कनाडा में बैठे गैंगस्टर गोल्डी बरार ने वॉइस नोट के जरिये उन्हें जान से मारने की धमकी दी है। हनी सिंह ने पुलिस को वो वॉइस नोट भी सौंप दिया है। मामले की जांच दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल कर रही है। बताया जा रहा है कि हनी सिंह स्पेशल सेल के सीपी एचजीएस धालीवाल से भी मिले।

जानकारी के अनुसार गोल्डी बरार इस वक्त कनाडा में है। उसके खिलाफ एनआईए ने UAPA के तहत मुकदमा दर्ज किया हुआ है। कनाडा में बैठकर गोल्डी हिंदुस्तान में खासतौर से पंजाब में एक्टिव है। बता दें कि गोल्डी बरार गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के साथ मिलकर पंजाब, दिल्ली, राजस्थान, यूपी, हरियाणा में अपना नेक्सस को ऑपरेट करता है।

गौरतलब है कि लंबे वक्त तक डिप्रेशन के कारण हनी सिंह लाइमलाइट से दूर थे। पिछले साल के आखिर में हनी सिंह ने एक बार सिंगिंग की दुनिया में वापसी की है। तब से हनी सिंह कई गाने बना चुके हैं। हाल ही में हनी सिंह के एल्बम हनी 3.0 से उनका तीसरा गाना लेट्स गेट इट पार्टी रिलीज़ हुआ है।

Gangster Lawrence Bishnoigoldi bararyo yo honey singh