नगरवधु ही क्यों? निशिकांत दुबे सीधे वैश्या ही बोल देते…

रांची : नगरवधु को लेकर गोड्डा से बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे के ट्वीट पर महागामा की कांग्रेस विधायक दीपिका पांडेय सिंह ने पलटवार किया है। मंगलवार को विधानसभा परिसर में मीडियाकर्मियों के सवालों का जवाब देते हुए दीपिका पांडेय सिंह ने कहा कि नगरवधू ही क्यों? निशिकांत दुबे वेश्या बनकर बोलता था। कांग्रेस विधायक ने कहा कि इसमें छिपाने वाली क्या बात है। दीपिका पांडेय सिंह ने कहा कि वह भी हमारे समाज का हिस्सा हैं। भाजपा सांसद ने वेश्या बहनों का भी अपमान किया है। उन्होंने कहा कि बीजेपी सांसद की मानसिकता में गड़बड़ी है। दीपिका पांडेय सिंह ने कहा कि निशिकांत दुबे की डिग्री सवालों के घेरे में है। उन्होंने कहा कि 2009 से 2019 के लोकसभा चुनाव में न सिर्फ डिग्री बल्कि झूठा हलफनामा भी दाखिल किया।

 

ये भी पढ़ें :  भाजपा ने लगाया हेमंत सरकार पर पिछड़ा विरोधी होने का आरोप

 

इस पर सवाल पूछना कहां गलत है? महागामा विधायक ने कहा कि उनकी भाषा को लेकर भी दिक्कत है। दीपिका पांडेय सिंह ने कहा कि कोई भी बीजेपी नेता सच को पसंद नहीं करता है। दरअसल, तृणमूल कांग्रेस सांसद महुआ मोइत्रा ने संसद में निशिकांत दुबे की डिग्री पर सवाल उठाए थे। दीपिका पांडेय सिंह ने चुनाव आयोग में दाखिल निशिकांत दुबे के हलफनामे पर भी सवाल उठाए। इसी पर पलटवार करते हुए निशिकांत दुबे ने एक ट्वीट में महुआ मोइत्रा और दीपिका पांडे सिंह के लिए नगरवधू शब्द का इस्तेमाल किया। निशिकांत दुबे के इस ट्वीट पर महुआ मोइत्रा और अन्य लोगों ने पलटवार तो किया ही, दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने भी संज्ञान लिया।