अवैध संबंध के चलते पत्नी की हत्या

आरोपी पति गिरफ्तार

कोलकाताः  अवैध संबंध का विरोध करने पर एक वक्ति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। यह घटना दक्षिण 24 परगना जिले के सोनारपुर थाने के मानिकपुर इलाके में हुई। घटना में शिकायत के आधार पर सोनारपुर थाने की पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी को  बरूईपुर अनुमंडल न्यायालय में पेश किया गया। गिरफ्तार शख्स अशोक देवनाथ मानिकपुर का रहने वाला है। उनकी पत्नी का नाम मीना देवनाथ (55) है।

मालूम हो कि 35 साल पहले इनकी शादी हुई थी। उनके एक बेटा और बेटी हैं। बेटी की शादी हो चुकी है। बेटा काम के सिलसिले में न्यूटाउन में रहता है।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, मीना देवनाथ को बुधवार को आखिरी बार देखा गया था। उसके बाद उनसे कोई नहीं मिला। कहा जाता है कि उस दिन पति और पत्नी के बीच काफी कहासुनी हुई थी।

आरोप है कि अशोक देवनाथ का पड़ोस की एक गृहिणी से अवैध संबंध था। इस बात को लेकर बुधवार को पति-पत्नी के बीच कहासुनी हो गई। उसके बाद मीना का कोई पता नहीं चला।

बाद में मीना का शव घर के पीछे जंगल में मिला। एक पड़ोसी ने इसे देखते ही आसपास के लोगों को बुलाया। सूचना सोनारपुर थाने को दी गई। पुलिस ने आकर शव बरामद किया।

मृत मीना के बड़े भाई नित्यगोपाल देवनाथ ने सोनारपुर थाने में अशोक देवनाथ के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया है। उन्होंने कहा, मेरी बहन को अक्सर पीटा जाता था। मीना को भी हमारे साथ रिश्ता नहीं बनाने दिया गया लेकिन पहले ऐसा नहीं था। दोनों की लव मैरज हुई थी।

अशोक के कुछ समय से एक स्थानीय महिला से अवैध संबंध थे। तब से पति-पत्नी के बीच अशंति शुरू हो गयी।

इधर, सोनारपुर थाने की पुलिस ने जब अशोक देवनाथ से पूछताछ शुरू की तो उन्हें अशोक के बयान में विसंगतियां मिलीं।

आखिर में आरोपी ने पुलिस के सामने अपनी पत्नी की हत्या की बात कबूल कर ली।

बरूईपुर पुलिस जिला डीएसपी मोहित मोल्लाह ने कहा, शिकायत के आधार पर पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।  उन्होंने बताया कि आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया है।

letest news of bengalletest news of kolkataletest news of west bengalmurder case in bengal