प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने खेला मौत का खेल

बोकारो : बोकारो से रिश्तो को शर्मसार करने वाली खबर सामने आई है। जहां स्टील प्लांट में ड्यूटी जाने के दौरान बीच रास्ते में चाकू से गोदकर मौत की घाट उतारे गए विनोद हैम्ब्रम। बता दे की इस हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस कांड की मास्टरमाइंड कोई और नही बल्की मृतक की पत्नी लक्ष्मी ही है। दरअसल, उसने अपने प्रेमी रोशन भारती के साथ मिलकर पति को मारने का प्लान बनाया और अपने पति विनोद हैम्ब्रम को चाकू से गोदकर उसकी हत्या कर दी। आपको बता दे की इस कांड को अंजाम दे कर रोशन भारती मृतक की साइकिल लेकर रेल से मुजफ्फरपुर चला गया और उसकी प्रेमिका और अपने पति की हत्या की मास्टरमाइंड मृतक की पत्नी लक्ष्मी देवी अस्पताल पहुंचकर रोने धोने के नाटक करने लगी।

 

 

हत्या की इस घटना के बाद पुलिस जब जांच की तो पुलिस को रोशन भारती पर शक हुआ। जिसके बाद पुलिस ने रोशन भारती के बारे में अहम सूचना प्राप्त कर उसे मुजफ्फरपुर से गिरफ्तार किया और बोकारो ले आकर पूछताछ की। इस पूछताछ के दौरान उसने ना सिर्फ अपना गुनाह कबूल किया। बल्कि इस हत्याकांड से जुड़ी सारी कड़ी खोल दी है। उसकी निशानदेही पर हत्याकांड में प्रयुक्त किया गया चाकू स्टेशन रोड के पास से बरामद कर लिया गया और इस कांड के मास्टरमाइंड मृतक की पत्नी लक्ष्मी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।

 

यह भी पढ़ें :  ‘सन ऑफ बिहार’ यूट्यूबर मनीष कश्यप ने खुद को किया सरेंडर..