सुपारी किलर को पैसे देकर करायी थी पत्नी की हत्या

पति से पूछताछ के बाद दोनों सुपारी किलर गिरफ्तार

मालदह: जिले में एक पति ने अवैध संबंध के कारण सुपारी किलर से पत्नी की हत्या करवा दी। इस मामले में पुलिस ने पहले ही पति को गिरफ्तार कर लिया था। बाद में उससे कड़ी पूछताछ के बाद उन दोनों सुपारी किलर को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। मृतका का नाम अंजूर बीबी था। गिरफ्तार आरोपियों की शिनाख्त अजीत और हजरत सिंह के रुप में हुई है। ये दोनों सुपारी किलर हैं।

इस घटना के बाद मालदह के अपर पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने बताया कि पुराने मालदह थाना क्षेत्र के शिमुलधाप इलाके में 25 तारीख की शाम अंजुर बीबी, उसका बेटा व पति मासू शेख रायपुर क्षेत्र से महिशबथानी के रहमत नगर जा रहे थे।

इसी दौरान बाइक सवार दो युवकों ने अंजुर बीबी को गोली मार दी। गोली उसके सीने और पीठ में लगी थी। स्थानीय लोगों की मदद से उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

उन्होंने बताया कि इस घटना के बाद पति मासू शेख को पहले गिरफ्तार किया गया था। बाद में उससे पूछताछ के बाद अजीत और हजरत सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया। ये दोनों सुपारी किलर हैं।

मासू शेख से कई बार पूछताछ की गयी तो हर बार उसकी बयानों में विरोधाभास पाया गया। उसके बाद उसे गिरफ्तार किया गया। बाद में उसने बताया कि वह अपनी पत्नी पर अवैध संबंध को लेकर शक करता था।

क्या थी घटना

25 अप्रैल को अंजूर अपने पति और बेटे के साथ मोटर साइकिल से  घूमने जा रही थी। दोनों आरोपी उसका पीछा कर रहे थे। वे लोग भी बाइक से थे। कुछ दूर जाने के बाद दोनों ने अंजूर पर गोलियां चलानी शुरू कर दीं।

अंजूर को एक गोली छाती और दूसरी गोली पीठ में लगी थी। गोली लगने के कारण उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। घटना के बाद पति ने दूसरी कहानी बनाकर पेश की थी। लेकिन बाद में मामले की छानबीन के बाद पूरा मामला खुलकर सामने आया।

पति मासू शेख ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि उसने इस घटना को अंजाम देने के लिए एक साजिश रची थी। उसने उन दोनों सुपारी किलरों को इस काम के लिए रुपये दिये थे।

Maldah Additional Superintendent of Policeअवैध संबंध के कारणमालदह के अपर पुलिस अधीक्षकसुपारी किलर