क्या पश्चिम बंगाल में भाजपा को आगे बढ़ने से रोक पाएंगी ‘दीदी’

जानिए ओपिनियन पोल में किसको-कितनी सीटें?

कोलकाता, सूत्रकार: 2019 के लोकसभा चुनावों में जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दूसरी बार सत्ता में लौटे थे तो बीजेपी ने पश्चिम बंगाल में तृणमूल सुप्रीमो ममता बनर्जी का गढ़ भेदकर 18 सीटें हासिल की थीं। पार्टी को कुल 303 सीटें मिली थीं। ऐसे में अब बीजेपी ने 2024 के अपनी सीटों की संख्या 350+ कर दी है। 2024 के चुनावों में बीजेपी क्या 2019 के अपने प्रदर्शन को दोहराएगी या फिर दीदी खेला करने में सफल रहेंगी। 2024 में चुनावों में पश्चिम बंगाल में कैसी तस्वीर उभर सकती है। एक संस्था ने 2024 के पहले ओपिनियन पोल में इसका अनुमान लगाया है।

किसे कितनी सीटें मिलेंगी?

संस्था ने पश्चिम बंगाल के अपने ओपिनियन पोल में बीजेपी को 16 से 18 सीटें मिलने का अनुमान लगाया है। राज्य में सत्ता पर काबिज तृणमूल कांग्रेस को 23 से 25 सीटें मिलने का अनुमान व्यक्त किया है तो वहीं कांग्रेस और लेफ्ट के गठबंधन को 0 से 2 सीटें मिलने का अनुमान है। राज्य में लोकसभा की कुल 42 सीटें हैं। पिछले लोकसभा चुनावों में दीदी को काफी बड़ा नुकसान हुआ था। 2014 के चुनाव में उन्होंने 34 सीटें जीती थीं। 2019 के चुनावों में 12 सीटें कम हो गई थीं। ऐसे में सवाल यही है कि क्या दीदी फाइट बैक कर पाएंगी? ओपिनियन पोल में टीएमसी और बीजेपी की टक्कर बताई गई है।

ओपिनियन पोल का अनुमान

बीजेपी: 16-18

टीएमसी: 23-25

कांग्रेस: 0-2

अन्य: 0

ट्रिपल इनकंबेंसी का खतरा!

ओपिनियन पोल में बीजेपी को 2019 की तुलना में 2 फीसदी कम वोट मिलने का अनुमान लगाया गया है। तृणमूल कांग्रेस में के लिए ट्रिपल इनकंबेसी का खतरे का अनुमान लगाया गया है। राजनीतिक विशेषज्ञों का कहना है कि ममता लंबे समय से काबिज हैं। जहां पर उनके सांसद, विधायक और नीचे पंचायत पर लोग काबिज हैं, वहां पर उतने प्रचंड तरीके से लोकसभा चुनावों में जीत आएंगी- इस पर कुछ संदेह है।

हालांकि टीएमसी को 22 से 25 सीटें मिलने का अनुमान व्यक्त किया गया है। 2019 के लोकसभा चुनावों में तृणमूल कांग्रेस को 43.3% फीसदी वोट मिले थे, जबकि बीजेपी को 40.7% फीसदी वोट मिले थे। बीजेपी से अर्जुन सिंह, बाबुल सुप्रियो और सुभाष चंद्र बोस के पोते चंद्र बोस के जाने को झटका माना जा रहा है।

BJP in West Bengalprime minister narendra modiपश्चिम बंगाल में भाजपाप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी