क्या सच में…सलमान खान के शो में हिस्सा लेंगी प्रियंका चोपड़ा की बहन!

मन्नारा चोपड़ा को भी शो में हिस्सा लेने के लिए संपर्क किया गया है

बॉलीवुड। शायद ही कोई हो जो Bigg Boss शो के बारे में न जानता हो। न केवल भारतवर्ष में बल्कि पूरी दुनिया में इस शो के दीवाने भरे पड़े हैं। Bigg Boss का 17वां सीजन जल्द ही आने वाला है, ऐसे में इस शो में शिरकत करने वाले कंटेस्टेंट को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं। फैंस पहले से ही जानते हैं कि अंकिता लोखंडे और उनके पति विक्की जैन, ऐश्वर्या शर्मा और नील भट्ट की शो के लिए एंट्री कंफर्म हो गई हैं। ऐसे अटकलों का बाजार गर्म नजर आ रहा है सुनने में ये भी बातें आ रही हैं कि पीसी यानी प्रियंका चोपड़ा की बहन भी इस बार इस शो का हिस्सा होंगी।

सच में हिस्सा लेंगी प्रियंका चोपड़ा की बहन…

वहीं लेटेस्ट रिपोर्ट्स की माने तो अब पता चला है कि मन्नारा चोपड़ा को भी शो में हिस्सा लेने के लिए अप्रोच किया गया है। बता दें कि मन्नारा एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और परिणीति चोपड़ा की कजन सिस्टर हैं। साथ ही उन्होंने 2014 में फिल्म ज़िद्द के साथ बॉलीवुड में अभिनय की शुरुआत की। इसके अलावा मन्नारा ने संदामारुथम, कावल, जक्कन्ना, थिक्का, दुष्ट और सीता के साथ तेलुगू सिनेमा में भी अपने अभिनय का दम दिखाया है।

मन्नारा चोपड़ा और कॉन्ट्रोवर्सी…

हाल-फिलहाल में वो तब खबरों में थीं जब फिल्म निर्माता एएस रवि कुमार चौधरी ने अपनी फिल्म Tiragabadara Saami  के एक इवेंट के दौरान उन्हें जबरदस्ती गाल पर किस कर लिया था। जिसके बाद इस वीडियो का फुटज सोशल मीडिया पर खुब वायरल हुआ था, जिसमें मन्नारा फिल्म निर्माता के अचानक की गई किस से थोड़ा असहज हो गई थी। लेकिन इसके बाद एक्ट्रेस ने कहा था कि उनके कोई भी गलत इरादे नहीं थे।

गौरतलब है कि मन्नारा चोपड़ा ने भले ही बॉलीवुड में ज्यादा फिल्में ना की हो लेकिन एक्ट्रेस तेलुगू सिनेमा में काफी सारी हिट फिल्में दे चुकी हैं। वहीं सलमान खान के शो में प्रियंका चोपड़ा की बहन मन्नारा अगर एंट्री लेती हैं तो दर्शकों के लिए ये शो और भी रोमांचक हो जाएगा।

Bigg bossBigg Boss 17bollywoodMannara Choprapriyanka chopraTiragabadara Saami