RIMS से महिला फरार, गोली लगने से हुई थी घायल

रांची : लातेहार की रहने वाली एक महिला को गोली लगी है। वही बता दे कि महिला रिम्स में भर्ती थी लेकिन अचानक 22 जुलाई को रिम्स से वह फरार हो गई। जिसके बाद महिला की तलाश में पुलिस जुटी हुई है, लेकिन महिला का कोई पता नहीं चल पाया है। गौरतलब है कि लातेहार जिले के बालूमाथ थाना क्षेत्र स्थित बरियातू की रहने वाली विनीता कुमारी को रिम्स के ईएनटी यूनिट में 21 जुलाई को भर्ती कराया गया था। जानकारी के मुताबिक महिला को रांची के कटहल मोड़ के पास अपराधियों ने गोली मारी थी। हालांकि महिला को गोली लगी नहीं, उसके नाक को छूते हुए गोली निकल गई। इससे महिला मामूली रूप से घायल हुई थी। जिसके बाद उसे रिम्स में भर्ती कराया गया था। सूत्रों के अनुसार बताया जा रहा है कि महिला का किसी उग्रवादी संगठन से संपर्क था। पुलिस को इसकी जानकारी नहीं हो, इससे पहले ही महिला रिम्स से फरार हो गई। जिसकी तलाश में पुलिस की टीम जुटी हुई है।

 

ये भी पढ़ें :  अब धुआं रहित चूल्हा बना खूंटी की गरीब महिलाओं का सहारा