राह चलती महिला को छेड़ा, गया जेल

महिला ने थाना में कर दी शिकायत

चक्रधरपुर : उम्र 55 का लेकिन दिल बचपन का वाली कहावत एक बार फिर सुर्खियों में आई है। 44 वर्षीय अधेड़ द्वारा राज चलती महिला को प्यार का इजहार करने का एक मामला प्रकाश में आया है।

चक्रधरपुर थाना अंतर्गत लोकनाथ नगर की एक महिला पिछले दिनों संध्या में मंदिर से घर लौट रही थी। तभी चांदमारी निवासी अमित कुमार ने महिला से छेड़छाड़ कर अपने प्यार का इजहार किया था।

इतना ही नहीं जब बात बनी नहीं तो महिला के साथ मारपीट भी की। घटना के बाद महिला ने अमित कुमार के खिलाफ चंद्रपुर थाना में लिखित शिकायत दर्ज करा दी।

पुलिस ने महिला के बयान में चक्रधरपुर थाना कांड संख्या 40/ 22 के तहत मामला दर्ज कर आरोपी अमित कुमार को गिरफ्तार कर सोमवार को जेल भेज दिया।

 

यह भी पढ़ें – विधायक ढुल्लू महतो को हाई कोर्ट से यौन शोषण मामले में राहत

 

#राह चलती महिला को छेड़ागया जेल