19 किलो अफीम और 13 लाख रुपये के साथ महिला गिरफ्तार

हजारीबाग : हजारीबाग पुलिस ने 19 किलो अफीम और 13 लाख रुपये नगदी के साथ एक महिला को गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला का नाम रुदनी देवी है और उसकी गिरफ्तारी केरेडारी थाना क्षेत्र स्थित केरेडारी टोला घोलटावीर से की गई है।

हजारीबाग एसपी मनोज रतन चोथे को सूचना मिली थी कि केरेडारी थाना क्षेत्र के कामेश्वर साव के घर में अफीम कारोबारियों के द्वारा अफीम रखा गया है।

सूचना पर सीसीआर डीएसपी आरिफ इकराम के नेतृत्व में छापेमारी टीम कामेश्वर साव के घर तलाशी लेने पहुंची। इसी क्रम में घर के अंदर प्लास्टिक की बाल्टी से 19 किलो अफीम बरामद किया गया। वही बक्से में रखे बैग से 13 लाख रुपये बरामद किए गए।

मामले में चतरा निवासी शनी साहू और रजनी देवी के विरुद्ध केरेडारी थाना में प्राथमिकी दर्ज किया गया। पुलिस रुदनी देवी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।  वही ज्ञानी साहू की तलाश में पुलिस जुट गई है।

 

यह भी पढ़ें – श्री सम्मेद शिखरजी को तीर्थ स्थल घोषित करे राज्य सरकार : सांसद

#19 किलो अफीम और 13 लाख रुपये के साथ महिला गिरफ्तार