महिला का शव बरामद, जांच में पुलिस जुटी

रांची : रांची के मांडर थाना पुलिस ने सोमवार को एक शव बरामद किया है। शव की पहचान टांगरबसली पंचायत के परयागो गांव निवासी और पूर्व राशन डीलर अध्यक्ष दुलारी उरांव के रूप में हुई है। महिला का शव सोमवार को स्थानीय लोगों ने देखा। इसके बाद पुलिस को इसकी जानकारी दी। सूचना पाकर मांडर थाना की पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया। बताया जा रहा है कि वह सुबह घर से शौच के लिए निकली थी। इसके बाद उसका शव बरामद किया गया। पति लखन उरांव के बयान पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया है। घटनास्थल पर तकनीकी शाखा और एफएसएल टीम के साथ पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है।

 

ये भी पढ़ें : राष्ट्रीय पटल पर राज्य के स्कूली बच्चों ने खेल प्रतिभाओं से बनाई अमिट पहचान

bihar jharkhand newsbreaking jharkhand news