महिलाएं महंगाई से त्रस्त है : Congress प्रत्याशी यशस्विनी सहाय

रांची : रांची लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी यशस्विनी सहाय सोमवार को अपने जनसंपर्क अभियान के दौरान श्रमिकों से मुलाकात की। इस दौरान कांग्रेस के चुनावी घोषणा पत्र में श्रमिकों के लिए किए गए वादे की जानकारी देते हुए बताया कि इंडिया गठबंधन की सरकार बनी तो श्रमिकों के लिए 25 लाख रुपए तक की हेल्थ केयर योजना शुरू की जाएगी। इसके तहत श्रमिकों का इलाज मुफ्त होगा। सहाय रांची लोकसभा क्षेत्र के विभिन्न मुहल्लों में लोगों से मिलकर कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की अपील कर रही थीं। उन्होंने कहा कि इसके अलावा असंगठित क्षेत्र के मजदूरों के लिए भी दुर्घटना और जीवन बीमा योजना शुरू की जाएगी, ताकि उनका और उनके परिवार का भविष्य सुरक्षित हो सके।

 

ये भी पढ़ें : पीएम मोदी आज गिरिडीह दौरे पर, बिरनी में जनसभा को करेंगे संबोधित