असम के सीएम ने केवल नफरत की राजनीति की : अरविंद केजरीवाल

असम पहुंचे अरविंद केजरीवाल

189

गोवाहाटी: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल इन दिनों असम के दौरे पर हैं। आज इसी क्रम में उन्होंने गुवाहाटी पहुंच कर एक कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने राज्य की हिमंत बिस्वा सरमा सरकार पर जमकर हमला बोला। इस दौरान उन्होंने कहा कि पूर्वोत्तर भारत में भी जनता अब आम आदमी पार्टी को बुला रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि असम में बेरोजगारी है, असम में पेपर लीक है… कोई बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ कर रहा है।

दिल्ली सीएम ने आगे कहा कि असम में बेरोजगारी है, असम में पेपर लीक है… कोई बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ कर रहा है। पंजाब और दिल्ली में कोई पेपर लीक नहीं होता है अगर हमें असम में मौका मिलता है तो हम यहां काम करेंगे और अपना सर्वश्रेष्ठ देंगे। हमने दिल्ली में 12 लाख युवाओं को रोजगार दिया।

असम के लोगों ने हर राजनीतिक दल को मौका दिया फिर भी कोई बदलाव नहीं हुआ। असम की वर्तमान सरकार 2014 में वापस आई और हमारी AAP 2015 में दिल्ली में आई। दिल्ली इतनी विकसित हो गई, लेकिन असम अभी भी विकसित नहीं हुआ। हेमंत बिस्वा ने क्या किया? कुछ नहीं, उन्होंने सिर्फ नफरत की राजनीति की।

इसे भी पढ़ें: ममता जी, थोड़ी तो ममता दिखाइए : अनुराग ठाकुर