कार और ऑटो में टक्कर, पति-पत्नी सहित तीन की मौत

कई लोग घायल

80

गिरिडीह : ताराटांड़ थाना क्षेत्र के गिरिडीह-धनबाद मुख्य सड़क पर बड़कीटांड़ के पास 27 अक्टूबर को कार और ऑटो की सीधी टक्कर में पति-पत्नी समेत तीन लोगों की मौत हो गई। हादसे में कई लोग घायल हैं। सभी घायलों को इलाज़ के लिए सदर अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
जानकारी के अनुसार ऑटो संख्या जेएच 10 बीजे 7446 और कार संख्या जेएच 10 सीएच 6751 के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। घटना के बाद मौके पर कोहराम मच गया। स्थानीय लोगों नें सभी घायलों को इलाज़ के लिए सदर अस्पताल भेजा। मृतकों में गांडेय थाना क्षेत्र के मंडरो गांव निवासी 48 वर्षीय मुकुंद महतो, उनकी पत्नी 42 वर्षीय अनिता देवी शामिल हैं। एक अन्य मृतक युवक की पहचान नहीं हो सकी है। ताराटांड़ थाना की पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की जांच कर रही है।