कूनो पार्क में चीता ज्वाला ने दिया 3 शावकों को जन्म

44

मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले के कूनो नेशनल पार्क से एक और बड़ी खुशखबरी मिली है। मादा चीता ज्वाला ने सोमवार को 3 शावकों को जन्म दिया है। इसकी जानकारी केंद्रीय वन मंत्री भूपेंद्र सिंह ने आज सुबह करीब 8 बजे अपने X हैंडल पर पोस्ट करके दी है। इससे पहले ज्वाला ने 27 मार्च 2023 को 4 शावकों को जन्म दिया था। वहीं, 3 जनवरी को मादा चीता आशा ने 3 शावकों को जन्म दिया था। फिलहाल इन शावकों को बड़े बाड़े में रखा गया है जहां डॉक्टर उनकी निगरानी कर रहे हैं। केंद्रीय वन मंत्री भूपेंद्र यादव ने इसकी जानकारी दी।

कूनो नेशनल पार्क फिर एक बार चीतों से गुलजार हो गया है। तीन नन्हे मेहमानों के आने से पार्क प्रबंधन में खुशी देखी जा रही है। कूनो नेशनल पार्क में वर्तमान में अब 13 वयस्क और 7 शावक चीता मौजूद हैं। इनमें 6 नर चीते गौरव, वायु, अग्नि, पवन, प्रभाष और पावक शामिल हैं, वहीं 7 मादा चीतों में आशा, गामिनी, नाभा, धीरा, ज्वाला, निरवा और वीरा शामिल हैं। अब कूनो में टोटल चीतों की संख्या 20 हो चुकी है।