केंद्रीय बलों की निगरानी में होगा सागरदिघी उपचुनाव

एक सप्ताह पहले से गश्त करेगी केंद्रीय दल

77

कोलकाता : चुनाव आयोग के सूत्रों द्वारा मिली जानकारी के अनुसार सागरदिघी उपचुनाव में सभी बूथों पर केंद्रीय बल की सुरक्षा रहेगी। चुनाव आयोग इसके लिए केंद्रीय बलों की कुल 17 कंपनियां तैनात करेगा। 12 फरवरी से केंद्रीय सेना के जवानों का प्रदेश में आना शुरू हो जाएगा। उसी दिन से रूट मार्च शुरू होगा। आयोग के मुताबिक मतदाताओं का मनोबल बढ़ाने के लिए केंद्रीय सेना के जवान एक हफ्ते तक इलाके में गश्त करेंगे।

यह भी पढ़े: Air India Case: पेशाब कांड के आरोपी शंकर मिश्रा को मिली जमानत

सागरदिघी उपचुनाव के लिए इसी महीने वोटिंग है। कुल 246 बूथ हैं। आयोग के मुताबिक, स्वतंत्र और शांतिपूर्ण मतदान के लिए सभी बूथों पर केंद्रीय बल मौजूद रहेंगे। आयोग ने इस चुनाव के लिए आईएएस अधिकारी ई रवींद्रन को सामान्य पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। वह जल्द ही राज्य में आने वाले हैं। आयोग ने ओमप्रकाश त्रिपाठी को पुलिस पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। इसके अलावा अतिरिक्त पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए हैं।