झारखंड में तीन-चार दिनों में बढ़ेगी ठंड

गिरने लगा है पारा

80

रांची : राज्य में ठंड ने दस्तक दे दी है। मौसम विभाग के अनुसार दिन प्रतिदिन न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज होगी। रांची में आने वाले हफ्ते में न्यूनतम तापमान 15 डिग्री से 16 डिग्री तक जाने का पूर्वानुमान है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार तीन से चार दिन में ठंड हवाएं चलने लगेंगी। इससे तापमान गिरने के साथ ही ठंड बढ़ने लगेगी।पिछले 24 घंटे में राज्य में मौसम शुष्क रहा। सबसे अधिक तापमान 32.3 डिग्री सेल्सियस देवघर में, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 14.5 डिग्री सेल्सियस डाल्टेनगंज में दर्ज किया गया। रांची में 03 नवंबर को सुबह में कोहरा या धुंध छाया रहेगा बाद में आसमान साफ हो जायेगा। अधिकतम तापमान 28(डिग्री सेल्सियस) व न्यूनतम तापमान 16(डिग्री सेल्सियस ) रहने की संभावना है।