झारखण्ड में हीट वेव को लेकर रेड अलर्ट, अधिकतम तापमान 46 डिग्री पहुंचने की संभावना

38

रांचीः झारखंड में इस वर्ष भी मॉनसून के आगमन में विलंब हो गया है। अब दो या तीन दिन विलंब से 17 जून तक संताल परगना के रास्ते झारखंड में मॉनसून के प्रवेश की संभावना है। जबकि रांची में 22 जून तक मॉनसून के आगमन की संभावना है। वहीं एक सप्ताह में पूरे झारखंड में मॉनसून के सक्रिय हो जाने की संभावना है। हालांकि सामान्य रूप से हर वर्ष 15 जून तक झारखंड में मॉनसून आने के पहले से ही प्री-मॉनसून की शुरुआत भी हो जाती है। लेकिन इस वर्ष प्री-मॉनसून बारिश की रफ्तार भी काफी धीमी है। वहीं मौसम विभाग की ओर से 14 जून को भी पलामू और कोल्हान प्रमंडल के 11 जिलों में हीट वेव को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है। हीटवेव से झुलस रहे झारखंड के लोगों को 20 जून तक राहत के आसार नहीं हैं।

 

ये भी पढ़ें : ट्रक और ऑटो की टक्कर में 5 मजदूरों की मौत, 8 गंभीर रूप से घायल