बागुईआटी : तालाब से महिला का शव बरामद

बागुईआटी थाने से सटे इलाके में गोरखनाथ का मंदिर है

91

कोलकाता : कोलकाता के बागुईआटी थाने से सटे एक तालाब से अधेड़  महिला का शव बरामद किया गया है। यह घटना शनिवार की सुबह की है।

पुलिस के सूत्रों के अनुसार महिला फिलहाल शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक महिला की उम्र 50 वर्ष के आसपास होने का अनुमान है।

स्थानीय सूत्रों के मुताबिक बागुईआटी थाने से सटे इलाके में गोरखनाथ का मंदिर है। यहां तीन तालाब भी हैं। सबसे पहले यहां प्रातः भ्रमण के लिए आए कुछ लोगों की नजर तालाब पर पड़ी।

इसे भी पढ़ेंः अब दक्षिण 24 परगना जिले के दौरे पर जाएंगी CM ममता

जब उन्होंने नजदीक जाकर देखा तो एक महिला अचेत अवस्था में पड़ी थी। उसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पानी में बहते समय शव के दोनों हाथ सीधी स्थिति में थे। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है।