माइका कारोबार को लेकर भाजपाइयों का प्रदर्शन मंगलवार को

78

गिरिडीह:  मंगलवार को पूर्व सीएम मंराडी के साथ केन्द्रीय शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी समेत हजारों भाजपा कार्यकर्ता और माइका से जुड़े मजदूरों के कार्यक्रम में पहुंचनेवाले है। लिहाजा, एक साथ दो बड़े नेताओं के कार्यक्रम को देखते हुए गिरिडीह भाजपा ने इसकी तैयारी भी शुरु कर दिया है, तो रविवार को भाजपा अध्यक्ष महादेव दुबे के नेत्तृव में पपरवाटांड स्थित समाहरणालय स्थल का निरीक्षण किया गया।

इस दौरान महादेव दुबे के साथ भाजपा नेता सह सांसद प्रतिनि​​धि दिनेश यादव, चुन्नूकांत, सुभाष चन्द्र सिन्हा, विनय सिंह, नागेशवर दास समेत कई भाजपा नेता मौजूद थे। अध्यक्ष महादेव दुबे ने जानकारी दिया कि ठप पड़े माइका कारोबार के मुद्दे पर भाजपा का यह आंदोलन मंगलवार को ऐतिहासिक होने वाला है।

आंदोलन के दौरान पूर्व सीएम मंराडी और केन्द्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी उसी दिन प्रशासनिक अधिकारियों और कर्मियों के पास ढिबरा की टोकरी लेकर उसे बेचने जाएंगे। इस आंदोलन का मकसद जिले में माइका कारोबार को  बुंलदी पर पहुंचाना है।

 

यह भी पढ़े: छत्रपति शिवाजी को अवतरण दिवस पर किया गया याद