मुख्यमंत्री नितीश कुमार से उनके ही मंत्री ज्यादा पैसेवाले

बिहार सरकार के 31 मंत्रियों ने अपनी संपत्ति की घोषणा किया

72

बिहार : अपने ही मुख्यमंत्री से ज्यादा धनवान है मंत्री। बिहार के मुख्यमंत्री नितीश कुमार से उनके ही मंत्री ज्यादा पैसेवाले हैं। यह उनकी चमचमाती गाड़ियां और फ्लेटें सफेद पैसा से नहीं।

आयकर रिटर्न से पाता चला है। लगभग बीस साल से मुख्यमंत्री की कुर्सी में है नितीश। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत बिहार सरकार के 31 मंत्रियों ने अपनी संपत्ति की घोषणा किया है।

वर्ष 2022 के अंतिम दिन शनिवार को इसका ब्योरा बिहार सरकार के मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर सार्वजनिक की गई है। जिसके मुताबिक संपत्ति के मामले में सीएम नीतीश कुमार से ज्यादा समृद्ध उनके कई मंत्री हैं।

मुख्यमंत्री के पास जहां 12 गायें और दस बाछा-बाछी हैं वहीं, दिल्ली के द्वारका में एक फ्लैट है। उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के छह बैंक खातों में 65 लाख जमा हैं। राज्य सरकार के मंत्रियों में तीन के पास 10 करोड़ से अधिक की संपत्ति है।

वहीं, महिला मंत्री में शीला कुमारी और उनके पति के पास छह करोड़ से अधिक की संपत्ति है।मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पास 16 लाख 68 हजार की चल और 58 लाख 85 हजार की अचल संपत्ति है।

चल संपत्ति में नकद 28,135, बैंक में 50 हजार और एक लाख चार हजार 600 की ज्वेलरी भी है। 12 गायें और दस बाछा-बाछी हैं। 11 लाख 32 हजार की एक कार है।

दिल्ली के द्वारका में एक फ्लैट है, जिसकी कीमत खरीदते समय 13.78 लाख थी। जिसकी बाजार कीमत अभी बढ़कर 58.85 हजार हो गई है। उनके पास यह एक मात्र अचल संपत्ति है।13 हजार की एक एक्सरसाइज साइकिल भी है।

उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव के पास 75 हजार नकदी तो उनकी पत्नी राजश्री के पास सवा लाख है। बैंक से कोई लोन नहीं है। छह बैंक खातों में तेजस्वी के पास 65 लाख जमा है।

बॉड, शेयर में पांच लाख 38 हजार जमा है। तेजस्वी के पास 200 ग्राम सोना है, जबकि राजश्री के पास 480 ग्राम सोना व दो किलो चांदी है। पटना व गोपालगंज में खेती की जमीन है।

लगभग सवा दो करोड़ की गैरकृषि योग्य भूमि भी है। वित्त, वाणिज्यकर व संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी के पास महज 80 हजार मूल्य की एक मारुति ऑल्टो कार है। जबकि उनके पास 50 हजार के ही जेवरात हैं।

पति-पत्नी के पास क्रमश 41.36 लाख तथा 38.85 लाख रुपए चल संपत्ति है। नकद के मामले में मंत्री जी (25 हजार) से चार गुणा श्रीमती जी (1 लाख) के पास है। 52 लाख कीमत की कृषि योग्य भूमि है। पति-पत्नी के पास क्रमश 67 व 73 लाख की अचल संपत्तियां हैं।

खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री लेसी सिंह के पास 2.65 लाख रुपये कैश और बैंकों में करीब 15 लाख जमा हैं। फॉर्चुनर, बोलेनो, टाटा ट्रक समेत पांच गाड़ियां हैं।

जिनकी कीमत 54 लाख से अधिक है। बेटा डेढ़ लाख की बुलेट पर चलता है। एक करोड़ से अधिक की अचल संपत्ति है। एक रायफल और एक 12 बोर की बंदूक भी है। जमीन के करीब 10 प्लॉट हैं, जिनकी कीमत करीब डेढ़ करोड़ है।

शिक्षा मंत्री डॉ. चन्द्रशेखर राइफल के शौकीन हैं। इनके पास 1.96 करोड़ की चल-अचल संपत्ति है। इसमें 91 लाख रुपए की चल जबकि 1.05 करोड़ की अचल संपत्ति है।

राइफल के अलावा फार्चूनर और स्कार्पियो गाड़ी भी है। पटना के सगुना मोड़ में 55 लाख का एक प्लैट और मधेपुरा में 4.50 बीघा कृषि भूमि है।

पिछड़ा-अति पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री अनिता देवी के पास कुल 1.24 करोड़ की संपत्ति है। इसमें चल और अचल संपत्ति शामिल है। इनके पास 24 लाख की चल जबकि 1 करोड़ की अचल संपत्ति है।

इनके पास में स्कॉर्पियो गाड़ी व 175 ग्राम सोना है।10.64 एकड़ कृषि भूमि है जिसकी कीमत 1 करोड़ है। इसके अलावा रोहतास में एक पुराना घर है।

वन एवं पर्यावरण मंत्री तेजप्रताप यादव के पास एक लाख नकदी है। विभिन्न बैंक खातों में 40 लाख जमा है। तेजप्रताप के पास एक बीएमडब्ल्यू कार है जो 2012 की है।

15 लाख की मोटरसाइकिल है। 100 ग्राम सोना है। चल संपत्ति की कुल कीमत एक करोड़ 49 लाख 53 हजार है।

पंचायती राज मंत्री मुरारी प्रसाद गौतम स्कॉर्पियो गाड़ी के शौकीन हैं और इनके पास 2010 और 2021 के दो मॉडल की गाड़ीयां है। दोनों की कीमत क्रमश 12 लाख व 20 लाख है। 1लाख मूल्य की एक बाइक भी है ।

लघु जल संसाधन मंत्री जयंत राज के चार बचत खाते में 45 लाख रुपए से अधिक जमा हैं। चार एफडी हैं और सब मिलाकर राशि भी करीब चार लाख रुपए है। मंत्री ने तीन बैंकों से तकरीब 42 लाख रुपए ऋण ले रखे हैं।

कला संस्कृति मंत्री ने 34 लाख रुपए लोन ले रखा है l 20 लाख रुपए का ऋण इन्होंने एसबीआई विधानसभा ब्रांच से लिया है । जबकि 14 लाख का लोन महिन्द्रा फाइनांस से गाड़ी के लिए लिये हैं। इनके पास कुल 3.65 करोड़ के जमीन और मकान हैं।

मंत्री जमा खान के पास 67 लाख की संपत्ति है। इसमें चल और अचल संपत्ति शामिल है। इनके पास 37.49 लाख जबकि इनकी पत्नी के पास लगभग 6 लाख की संपत्ति है। इनके पास 3.11 एकड़ कृषि भूमि है।

नीतीश सरकार के भूमि सुधार एवं राजस्व मंत्री आलोक मेहता रिवाल्वर के शौकीन हैं। इनके पास 24.69 लाख, जबकि इनकी पत्नी के पास 48.87 लाख की चल संपत्ति है।

बच्चों के नाम से 2.78 लाख रुपए की चल संपत्ति है। एक लाख रुपए नगद हैं। पति-पत्नी के पास 473 ग्राम सोना और 500 ग्राम चांदी है।

इनके पास कृषि जमीन, तीन गाय और पत्नी के पास होंडा वैन है। खुद के पास 6.39 करोड़ और पत्नी के पास 1.36 करोड़ की अचल संपत्ति है।

राजकाज में नाम के शुरुआत में हो तो सुख संपदा का संयोग ज्यादा बनता है। नीतीश सरकार के मंत्रियों द्वारा घोषित संपत्ति के ब्योरे में यह परिलक्षित होता है।

नाम वाले चार मंत्रियों की संपत्ति पांच करोड़ से अधिक है। इनमें संजय झा, समीर महासेठ, सुरेन्द्र यादव, सर्वजीत और शीला कुमारी हैं।

इनके अलावा भी दो मंत्री रामांनद यादव और अलोक मेहता भी हैं जिनके पास 5 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति है।

जल संसाधन मंत्री संजय झा के हाथ में नकद महज 13 हजार 250 रुपए जबकि उनकी पत्नी के पास 23 हजार 800 रुपए हैं। हालांकि दोनों के पास करोड़ों की चल-अचल संपत्तियां हैं।

मंत्री के बैंक खाते में 15.35 लाख, जबकि पत्नी के खाते में करीब सवा पांच करोड़ का एफडी है

परिवहन मंत्री शीला कुमारी के पास 22.14 लाख की और उनके पति के पास 12 लाख की ज्वेलरी है। मंत्री के बैंक खाता में 8.44 लाख जमा है। नकद 47 हजार है।

पटना मैनपुरा में 45 लाख का फ्लैट है। सुपौल में नौ लाख की कृषि भूमि है। गैर कृषि 1.65 करोड़ की भूमि है।

सहकारिता मंत्री सुरेंद्र यादव के पास पत्नी मीना देवी से ज्यादा संख्या में गाड़ी है। मंत्री के पास 67 लाख की जिप्सी, फोर्ड इंडेवर और स्कॉर्पियो गाड़ियां हैं।

पत्नी के पास सिर्फ 1.10 लाख की आई20 गाड़ी है। मंत्री के नाम से गया, पटना, दिल्ली में 10 से ज्यादा मकान और प्लॉट हैं।

उद्योग मंत्री समीर कुमार महासेठ व उनका परिवार सात करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति का स्वामी है। उनके व परिवार के पास नकद व बैंक खातों में 1 करोड़ 02 लाख की संपत्ति है।

विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री सुमित कुमार सिंह के पास 82 हजार नकद तो उनकी पत्नी के पास एक लाख दो हजार नकदी है। विभिन्न बैंकों में 35 लाख से अधिक जमा है। 20 लाख का गहना भी है। जबकि एक राइफल व पिस्टल भी रखे हुए हैं।

ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार के पास एक रिवाल्वर और एक रायफल भी है। महिन्द्रा का एक 3.68 लाख कीमत का एक एक्सयूवी 500 है, बावजूद इसके 50 हजार मूल्य की एक एम्बेसेडर कार भी वे रखते हैं।

कृषि मंत्री कुमार सर्वजीत के नाम पर बैंकों में आठ लाख और पत्नी के नाम से करीब सवा दो लाख रुपये जमा है। पत्नी के नाम से आरके इंटरनेशनल होटल में 1.28 करोड़ का निवेश है। पटना, गया, बोधगया में सवा पांच करोड़ की अचल संपत्ति है।

 

यह भी पढ़े : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन को शुभकामना देने पहुंचे राज्य के आलाधिकारी