रांची : अगले पांच दिनों तक छाए रहेंगे आंशिक बादल, बढ़ेगी कनकनी

सुबह कोहरे और धुंध के बाद आंशिक बादल छाए रहने की संभावना

342

रांची : राजधानी रांची समेत आसपास के जिलों में सुबह कोहरे और धुंध के बाद आंशिक बादल छाए रहने की संभावना हैं। राजधानी रांची में बुधवार को अधिकतम तापमान 24.2 डिग्री रहा, वही न्यूनतम तापमान 10.9 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

मंगलवार को रांची का अधिकतम तापमान 24.6 डिग्री वही न्यूनतम तापमान 11.2 डिग्री रहा।

मौसम विभाग के अनुसार आने वाले पांच दिनों में रांची का अधिकतम तापमान में एक से दो डिग्री तक गिरावट दर्ज हो सकती है।

मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी में तूफान का झारखंड पर कोई खास प्रभाव नहीं पड़ेगा। आंशिक बादल छाए रहने के कारण राज्य में केवल तापमान में बदलाव देखने को मिलेगा।

09 दिसंबर- सुबह से दक्षिण, मध्य और उत्तर-पूर्वी भागों में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे; जबकि दोपहर से पूरे राज्य में बादल छा जाएंगे। 10 से 11 दिसंबर- पूरे झारखंड राज्य में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे । राज्य के दक्षिण, मध्य और उत्तर-पूर्वी भागों में

09 दिसंबर से रात के तापमान में धीरे-धीरे (2-3) डिग्री सेल्सियस की वृद्धि और राज्य के उत्तर-पश्चिमी भागों (पलामू सब-डिवीजन) में कोई बड़ा परिवर्तन नहीं होगा।

मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटे में राज्य में मौसम शुष्क रहा। सबसे अधिक उच्चतम तापमान 27.8°C सिमडेगा में दर्ज किया गया। जाबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 06.5°C डाल्टेनगंज में दर्ज किया गया। वहीं डाल्टेनगंज का अधिकतम तापमान 26.0 रहा।

रांची का 13 दिसंबर तक मौसम पूर्वानुमान

-09 दिसम्बर : सुबह में कोहरे या धुंध और बाद में आंशिक बादल छाये रहेंगे, अधिकतम तापमान 24(°C) न्यूनतम तापमान 10(°C)

-10 दिसम्बर : सुबह में कोहरे या धुंध और बाद में आंशिक बादल छाये रहेंगे, अधिकतम तापमान 23(°C) न्यूनतम तापमान 9(°C)

-11 दिसम्बर : सुबह में कोहरे या धुंध और बाद में आंशिक बादल छाये रहेंगे, अधिकतम तापमान 24(°C) न्यूनतम तापमान 10(°C)

-12 दिसम्बर : सुबह में कोहरे या धुंध और बाद में आंशिक बादल छाये रहेंगे, अधिकतम तापमान 23(°C) न्यूनतम तापमान 9(°C)

13 दिसम्बर : सुबह में कोहरा या धुंध और बाद में मुख्य रूप से आसमान साफ एवं मौसम मुख्यतः शुष्क रहेगा, अधिकतम तापमान 24(°C) न्यूनतम तापमान 10(°C)

 

यह भी पढ़ें – बंधु तिर्की ने एनएचएआई के अधिकारी से किया गाली-गलौज, ऑडियो वायरल