स्वतंत्रता दिवस के लिए रेड रोड सजकर तैयार

2000 पुलिसकर्मी तैनात, लगे 6 वॉच टावर

55

कोलकाता: बस एक दिन बचा है। मंगलवार को 77वां स्वतंत्रता दिवस है। उससे पहले रेड रोड सजकर तैयार हो गया है। सुरक्षा की पूरी व्यवस्था कर ली गयी है। जानकारी के अनुसार, स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रेड रोड पर करीब 2000 पुलिसकर्मी तैनात होंगे।

मालूम हो कि स्वतंत्रता दिवस को लेकर रविवार से शहर में नाका जांच शुरू हो गयी है। शहर में 100 नाका प्वाइंट बनाए गए हैं। शहर के सभी गेस्ट हाउसों की तलाशी ली जा रही है। रेड रोड पर 4 सैंडबैग फ्रंट हैं। यहां 11 सैंड बैग बंकर हैं। 6 वॉच टावर बनाये जा रहे हैं। 6 पुलिस सहायता केंद्र हैं।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, रेड रोड को 13 जोन में बांटा गया है। इसमें 86 सेक्टर हैं। 17 उपायुक्त रैंक के अधिकारी प्रभारी हैं। इसके अलावा, ट्रैफिक के लिए 2 लोग और हैं। 46 असिस्टेंट कमिश्नर रैंक के अधिकारी होंगे। मालूम हो कि 14 तारीख की रात 10 बजे से धर्मतल्ला का डाउन रैंप बंद कर दिया जायेगा। कार्यक्रम के दौरान रेड रोड, केपी रोड, हॉस्पिटल रोड, क्वीन्स वे, मेयो रोड, डफरिन रोड, आउट्राम रोड, आरआर एवेन्यू, किंग्स रोड बंद रहेंगे। वैकल्पिक रूप से स्टैंड रोड और जवाहरलाल नेहरू रोड से यातायात चलेगी।