हॉकी विश्व कप 2023: 10 दिसम्बर को जमशेदपुर और 11 को रांची में ट्रॉफी टूर

83

रांची : भुवनेश्वर, राउरकेला (ओडिशा) में हॉकी वर्ल्ड कप 2023 (एफआईएच ओड़िशा पुरुष हॉकी विश्व कप 2023) का आयोजन 13 जनवरी से होना है। इसके लिए हॉकी इंडिया ने ट्रॉफी को आम जनता के दर्शन के लिए पूरे देश में घुमाने की शुरुआत की है।

इस क्रम में 10 दिसम्बर को जमशेदपुर और 11 दिसम्बर को रांची में ट्रॉफी टूर होगा। इस क्रम में आज ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक, ओडिशा के खेल मंत्री, ओडिशा सरकार के खेल सचिव विनिल,हॉकी इंडिया के महासचिव भोलानाथ सिंह, हॉकी इंडिया के कार्यकारी निदेशक आरके श्रीवास्तव की उपस्थिति में हॉकी विश्व कप ट्रॉफी को हॉकी इंडिया के अध्यक्ष पदमश्री दिलीप तिर्की के हाथों में सौंपा गया।

साथ ही देश के सभी राज्यों में घुमाने की जिम्मेवारी दी। यह ट्रॉफी अब ओडिशा से चलकर विभिन्न राज्यों को होते हुए जमशेदपुर (टाटा) एवं रांची पहुंचेगी। हॉकी झारखंड के द्वारा 11 दिसंबर को खेल प्रेमियों के दर्शन के लिए रांची में ट्रॉफी का प्रदर्शन किया जाएगा।

 

यह भी पढ़ें – रिम्स की बदहाली पर बीजेपी का प्रर्दशन