CM योगी समेत 16 मंत्री करेंगे 20 देशों का दौरा, केशव मौर्य पेरिस और ब्रजेश पाठक जाएंगे ब्राजील

यूपीमें निवेश की संभावनाओं पर चर्चा कर उद्यमियों को बुलाएगी योगी सरकार

128

लखनऊः उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार (Yogi Adityanath government of Uttar Pradesh) की ओर से निवेश के लिए किये जा रहे प्रयास के क्रम में एक और बड़ी उपलब्धि जुड़ने वाली है।

अगले साल फरवरी में लखनऊ में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (Global Investors Summit in Lucknow) का आयोजन होने जा रहा है। इस समिट में देश और दुनिया के उद्यमियों के साथ निवेश प्रस्तावों पर समझौते होंगे।

इसके बाद इसे धरातल पर उतारकर प्रदेश को समृद्धि की ओर ले जाया जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उनकी टीम इस महीने पूंजी निवेश लाने के लिए 20 अलग-अलग देशों की यात्रा पर निकल रही है।

मुख्यमंत्री उद्योग और कारोबार के बड़े गंतव्य लंदन, मन्यूयार्क, मडैलेसम, शिकागो और सैनफ्रांसिस्को का दौरा करेंगे। इस यात्रा का मकसद विभिन्न देशों में जाकर ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के लिए निवेशकों एवं कंपनियों को आमंत्रित करना और प्रदेश में निवेश के लिए तैयार करना है।

यह समिट लखनऊ में अगले साल 10 से 12 फरवरी तक होना है। इसके जरिए योगी सरकार ने 10 लाख करोड़ रुपये का निवेश प्रदेश में लाने का लक्ष्य रखा है। इसके लिए विदेशों में उत्तर प्रदेश की ब्रांडिंग करने को लेकर विभिन्न अंतरराष्ट्रीय शहरों में निवेशकों के साथ बैठकें होंगी।

मुख्यमंत्री के अलावा जाने वाले मंत्री भी अलग-अलग दिन विदेशों का दौरा कर कंपनियों के शीर्ष अधिकारियों से मिलेंगे और प्रदेश में निवेश की आपार संभावनाओं के बारे में बताएंगे। हर समूह में दो मंत्री रखे गए हैं।

मुख्यमंत्री गुजरात प्रचार अभियान  के बाद निकलेंगे। उल्लेखनीय है कि भाजपा के स्टार प्रचारकों में शामिल मुख्यमंत्री आदित्यनाथ की गुजरात में कई चुनावी सभाएं होनी हैं।

इसके लिए जल्द ही उनके कार्यक्रम तय होंगे। मुख्यमंत्री इन दिनों विधानसभा चुनाव के प्रचार अभियान में लगे हैं। हिमाचल में योगी की 16 रैलियां हुई हैं। विभागीय अधिकारी ने बताया कि माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री 28 नवंबर तक यात्रा पर निकलेंगे।

अमेरिका और ब्रिटेन की यह उनकी पहली यात्रा होगी। इसके अलावा 24 से ज्यादा आईएएस, इन्वेस्ट यूपी के अधिकारी और अन्य भी इस दौरे में शामिल किए जा रहे हैं।

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य 29 नंवबर से पांच दिसंबर तक नीदरलैंड के आइंड हावन और फ्रांस की राजधानी पेरिस का दौरा करेंगे। उनके साथ आईटी मंत्री योगेंद्र उपाध्याय रहेंगे।

उप मुख्यमंत्री ब्रेजश पाठक आठ दिसंबर से 14 दिसंबर तक मैक्सिको सिटी, रिया द जनेरियो (ब्राजील) और म्नयूस आयर्स (अर्जेंटीना) जाकर निवेशकों से मुलाकात करेंगे।

इसे भी पढ़ेंः आयुष प्रवेश घोटालाः योगी सरकार ने की सीबीआई जांच की सिफारिश

उनके साथ मत्स्य मंत्री संजय निषाद रहेंगे। विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना और पशुधन मंत्री धर्मपाल 28 नवंबर से पांच दिसंबर तक टोरेंटो, मॉन्ट्रियल, वैंकूवर और लॉस एंजिल्स की यात्रा करेंगे।

मंत्रियों के दौरे 18 नवंबर से 20 दिसंबर तक 

वित्तमंत्री सुरेश खन्ना एक से पांच दिसंबर तक दुबई, आबुधाबी में रहेंगे। औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल नंदी सात दिसंबर से 20 दिसंबर तक म्यूनिख, ब्रसेल्स, स्टाकहोम, पोर्टलुइस व जोहान्सबर्ग की यात्रा करेंगे।

उनके साथ लोक निर्माण मंत्री जितिन प्रसाद होंगे। प्राविधिक शिक्षा मंत्री आशीष पटेल और पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह 18 से 23 नवंबर तक जापान और दक्षिण कोरिया की यात्रा पर रहेंगे।

जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह और नगर विकास मंत्री अरविंद कुमार शर्मा 16 से 22 दिसंबर तक सिडनी, सिंगापुर और बैंकाक की यात्रा करेंगे। कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही और बाल विकास पुष्टाहार मंत्री बेबी रानी मौर्य 23 नवंबर को इजराइल के प्रमुख शहर तेलअवीव जाएंगे।

गन्ना मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी को श्रम मंत्री अनिल राजभर के साथ 15 से 20 दिसंबर तक पोर्टलुइस और जोहान्सबर्ग का दौरा करेंगे।