असम राइफल्स ने त्रिपुरा में 180 किलो गांजा पकड़ा

एक तस्कर भी गिरफ्तार

296

अगरतला: असम राइफल्स को बड़ी सफलता हाथ लगी है। दरअसल, असम राइफल्स ने 180 किलोग्राम गांजा के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। त्रिपुरा के खोवाई जिले के खोवाई थानान्तर्गत बिध्याबिल से एक गांजा के साथ तस्कर को पकड़ा गया।
त्रिपुरा पुलिस ने आज बताया कि विश्वास्त सूचना के आधार पर असम राइफल्स और त्रिपुरा पुलिस द्वारा चलाए गए एक संयुक्त अभियान के दौरान 180 किलोग्राम गांजा और एक ईईसीओ वैन के साथ एक तस्कर को पकड़ा गया। पकड़े गए गांजा की कीमत बाजार में 75.5 लाख रुपये आंकी गई है।
तस्कर के पास से 20 हजार रुपये कीमत का एक मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है। इस सिलसिले में कानूनी प्रक्रिया शुरू की गई है।