2 मजदूरों के शव मिलने से गिरडीह के इलाके में मचा हड़कप

715

गिरिडीह : झारखंड के गिरिडीह में दो मजदूरों के शव मिले हैं। शव मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। तीसरे थाने के इलाके का बाघमारी गांव है जहां का यह मामला है। बता की शव मिलने की जानकारी पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई है। पुलिस ने शव को लेकर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है,जांच जारी है। जानकारी के अनुसार दोनों मजदूरों के शव ईंट भट्ठे के पास मिले हैं। आपको बता दे की संदेहास्पद परिस्थिति में शव वहां पर मौजूद था। दोनो की पहचान सिकंदर यादव और संजय राय के रूप में की गई है।