2023 रहा सबसे गर्म साल

नासा ने की घोषणा

91

चेन्नई: पूरी दुनिया जलवायु परिवर्तन की मार जेल रही है। इसका सीधा असर तापमान पर देखने को मिल रहा है। धरती पर प्रत्येक साल तापमान में बढ़त दर्ज की जा रही है। धरती पर बढ़ता तापमान हर साल नए-नए रिकॉर्ड स्थापित कर रहा है। साल 2023 पिछले सालों के मुकाबले सबसे अधिक गर्म रहा है।

अमेरिका से प्रकाशित होने वाली अनुसंधान पत्रिका “डेली साइंस” में प्रकाशित 14 जनवरी की शोध रिपोर्ट के अनुसार 2023 में पृथ्वी की औसत सतह का तापमान रिकॉर्ड स्तर पर सबसे गर्म था। न्यूयॉर्क स्थित नासा के गोडार्ड इंस्टीट्यूट फॉर स्पेस स्टडीज (जीआईएसएस) के वैज्ञानिकों ने बताया कि पिछले साल वैश्विक तापमान नासा के आंकड़ों के अनुसार वर्ष 1951-1980 की तुलना में 1.2 डिग्री सेल्सियस अधिक था। यह विश्लेषण नासा द्वारा संचालित नासा/गोडार्ड अंतरिक्ष फ्लाइट सेंटर की रिपोर्ट में दर्ज है।

इस रिपोर्ट में बताया गया है कि दुनिया भर के अरबों लोगों ने पिछले साल यह अनुभव किया था कि हम जलवायु संकट का सामना कर रहे हैं।” उन्होंने आगे कहा , “अत्यधिक गर्मी से लेकर जंगल की आग तक, समुद्र के बढ़ते स्तर तक आज कई महत्वपूर्ण कारकों को हम देख सकते हैं कि हमारी पृथ्वी बदल रही है।
दुनिया भर में करोड़ों लोगों ने 2023 में अत्यधिक गर्मी का अनुभव किया और जून से दिसंबर तक प्रत्येक महीने ने संबंधित महीने के लिए एक वैश्विक रिकॉर्ड बनाया। जुलाई, 2023 अब तक का सबसे गर्म महीना दर्ज किया गया। कुल मिलाकर, 2023 में पृथ्वी 19वीं सदी के उत्तरार्ध के औसत से लगभग 2.5 डिग्री फ़ारेनहाइट (या लगभग 1.4 डिग्री सेल्सियस) अधिक गर्म थी, जब आधुनिक रिकॉर्ड-कीपिंग शुरू हुई थी।