केन्या में संदिग्ध कब्र से 22 शव बरामद

83

केन्या : केन्या के मालिंदी में एक संदिग्ध कब्र से 22 और शव बरामद किए गए हैं। इसकी पुष्टी एक सरकारी अधिकारी ने की है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार तटीय क्षेत्रीय आयुक्त रोडा ओन्यान्चा ने बताया कि अप्रैल के अंत में शाखोला जंगल में सामूहिक कब्रों की खोज के बाद से अब तक 201 शवों को निकाला जा चुका है।

इसे भी पढ़ें : इस देश में बाढ़ और भूस्खलन में 135 लोगों की मौत, 9 हजार से अधिक लोग लापता

ओन्याचा ने शाखोला स्थल पर पत्रकारों को बताया कि लापता लोगों की संख्या बढ़कर 610 हो गई है। उन्होंने कहा कि मामले में एक संदिग्ध को शनिवार को गिरफ्तार भी किया गया। संदिग्धों की संख्या अब 26 हो गई। जांचकर्ताओं ने बताया कि मृतकों में अधिकांश बच्चे हैं जिन्हें स्वघोषित पादरी पॉल नथेंग ने यीशु से मिलने के लिए खुद को भूखा रखने के लिए कहा था। एक अदालत ने इस मामले में एक व्यक्ति और उसकी पत्नी को 30 दिनों के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया है।