खाना बनाते समय मां-बेटी समेत 3 झुलसे

307

बगोदर : गिरिडीह जिले के बगोदर थाना क्षेत्र के बगोदरडीह मोहंद्रा में खाना बनाने के दौरान अचानक सिलेंडर में आग लगने से एक मां-बेटी समेत तीन लोग झुलस गये। इनमें से एक की हालत गंभीर बनी हुई है। तीनों का इलाज बगोदर के नर्सिंग होम में कराया गया। घायलों में पति-पत्नी और मां शामिल हैं। बताया गया कि अंजू देवी गैस सिलेंडर में खाना बना रही थी। इसी दौरान अचानक सिलेंडर में आग लग गई। इससे अंजू देवी और उसकी मां देवंती देवी झुलस गईं। बीच-बचाव करने आए अंजू देवी के पति सूरज कुमार भी झुलस गए। इधर, घायलों का इलाज कर रहे डॉ. बीपी मिश्रा ने बताया कि अंजू देवी 35 फीसदी और देवंती देवी 65 फीसदी झुलसी हैं। चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज के बाद बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर कर दिया है।

 

यह भी पढ़ें:मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने की अपने पिता से मुलाकात….