महिला से दिनदहाडे 5 लाख की छिनतई

119

रांची : नामकुम थाना इलाके में दिनदहाडे महिला को अपराधियों ने निशाना बनाया है। महिला से पांच लाख लेकर अपराधी फरार हो गया है।

अपराधियों ने नामकुम क्षेत्र के एसबीआई बैंक के सामने छनतई की इस घटना को अंजाम दिया।

महिला ने इस मामले की जानकारी नामकुम थाने की पुलिस को दी है। जानकारी मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की जांच में जुटी हुई है।

पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ की है लेकिन अपराधियों के बारे में अब तक जानकारी नहीं मिली है। फिलहाल इस मामले में पुलिस जांच में जुटी हुई है।

 

यह भी पढ़ें – दुष्कर्म का प्रयास असफल तो अपराधियों ने महिला को जिंदा जलाया