शौण्डीक समाज के 5 संगठन आएंगे एक मंच पर

105

ब्यूरो रांची : पश्चिम बंगाल सुड़ी समाज का एक दिवसीय सम्मेलन सह मिलन समारोह का आयोजन तुलीन के रामनगर रॉयल लॉज मे किया गया। जिसकी अध्यक्षता रमेश्वर साहु ने किया। इस सम्मेलन मे बंगाल शौण्डीक समाज कई नेतागण शामिल हुए थे। यह सम्मेलन अखिल भारतीय शौण्डीक राष्ट्रीय सम्मेलन सह सम्मान समारोह की तैयारी मे किया गया जो अगामी 24 सितम्बर 2023 को रांची स्थित मोरहाबादी मे किया जाएगा। झारखंड प्रदेश शौण्डीक संघ के अध्यक्ष दिनेश प्रसाद साहु ने सभा कै संबोधित करते हुए कहा की हमारे समाज के जो लोग भटके हुए है उनलोगों को एकजुट करना है समाज के वैसे लोग जो आर्थिक रुप से पिछड़े है उन्हें हमारे समाज में मानसिक रूप से सहयोग करना है।

 

ये भी पढ़ें : Vande Bharat Express : वंदे भारत एक्सप्रेस Train में लगी आग

 

इस सम्मेलन मे शौण्डीक समाज के तरफ से भोजन की भी व्यवस्था की गयी थी एवं काफी शौण्डीक समाज की महिलाओं ने भी इस सम्मेलन मे शामिल होकर एकजुटता का संदेश दिया। इस सम्मेलन मे अध्यक्ष बाबुल साहु, , सेक्रेटरी कृष्ण प्रसाद साहु, सभापति राजीव कुमार साहु, झारखंड प्रदेश संरक्षक संघ कुमुद प्रसाद साहु, पंचपरगना शौण्डीक संघ के संस्थापक विरेन्द्र साहु, शौण्डीक जागरण मंच सिल्ली के प्रोफेसर राधेश्याम साहु, झारखंड शौण्डीक मंच के सनत मंडल, झारखंड प्रदेश शौण्डीक संघ के उदय साहु सिल्ली से राजेश साहु गणेश साहु, दिलीप साहु, अतुल साहु, संजय भगत जोन्हा से बलराम साहु तुलीन से संजय साहु मुकेश साहु सरोज साहु, साधन साहु, पंचानन साहु डुमरडीह से संजय साहु, निवारण साहु, लखन साहु एवं राजन साहु दिलीप साहु, हरिशंकर जयसवाल, सतीश जयसवाल, मन्टी जयसवाल मौजूद थे।