52 साल का दिल आया 21 साल पर!

सोशल मीडिया पर भी एक ऐसा वीडियो वायरल

112

भोपाल।  कहते हैं कि प्यार अंधा होता है पर प्यार में सब जायज भी माना जाता है। अगर प्यार सच्चा हो तो कौन क्या कहता है कोई फर्क नहीं पड़ता। यदि कोई शख्स प्यार में पड़ जाए तो वह उम्र-जाति, ऊंच-नीच को नहीं देखता, बल्कि अपने दिल को अपने पार्टनर के हवाले कर देता है। दरअसल आपने सोशल मीडिया पर कई ऐसे वीडियो देखे होंगे जिसमें प्यार करने वालों की उम्र में काफी अंतर होता है लेकिन उन्हें इस बात की कोई चिंता नहीं होती।

यह भी पढ़े :  पत्नी का दावा, HARD DISK देने पर बच जाता लालन !

हालांकि आम लोग जब इस खबर के बारे में सुनते हैं तो दंग रह जाते हैं। सोशल मीडिया पर भी इन दिनों एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद आप हैरान रह जाएंगे। एक लड़के ने अपने से 31 साल बड़ी महिला से शादी रचाई और उसका कहना है कि प्यार में कोई उम्र नहीं होती।

सोशल मीडिया पर वायरल होने वाले वीडियो में देखा जा सकता हैं कि एक 21 साल का लड़का वेडिंग स्टेज पर खड़ा हुआ है और उसके साथ एक 52 साल की महिला देखी जा सकती है। दोनों ने ही अपने गले में माला पहन रखी है। वीडियो में किसी ने लड़के से पूछा कि शादी कर ली है आप दोनों ने? फिर लड़के ने बड़े ही बेबाकी से हां में जवाब दिया। फिर वीडियो रिकॉर्ड वाले शख्स ने लड़के से उम्र पूछा तो उसने कहा वह 21 साल का है और उसने जिससे शादी की उस महिला की उम्र 52 साल की है। फिर सामने खड़े लोगों ने पूछा कि भाई क्या आपने सही किया तो लड़के ने जवाब दिया, ‘प्यार की कोई उम्र नहीं होती। प्यार कभी भी हो सकता है। प्यार किसी से भी हो सकता है।

वीडियो रिकॉर्ड करने वाले शख्स ने पूछा कि क्या आप लोग इस शादी से खुश हो तो महिला ने कहा कि हां खुशी हैं, हम दोनों खुश हैं। मुझे अपने आप से भी ज्यादा भरोसा है इनपर। क्योंकि मैं इनको तीन सालों से जानती हूं। इस पर लड़के ने भी कहा, ‘प्यार की कोई एज नहीं होती, बस दिल देखा जाता है। इंसान अच्छा तो सब अच्छा है।  फेसबुक पर जैसे ही यह वीडियो पोस्ट किया गया, झट से वायरल हो गया। बता दें कि इसे अमित चतुर्वेदी नाम के अकाउंट द्वारा शेयर किया गया है। वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘और इनकी वरमाला होते ही कलियुग का अंतिम चरण प्रारम्भ हुआ। गौरतलब हो कि  इस वीडियो को अब तक 22 हजार से भी ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। हालांकि इस वीडियो में कहीं पर भी यह नहीं बताया गया है कि यह वीडियो है कहां का।