6 परिवीक्षाधीन अधिकारियों ने केज प्रणाली से मछली पालन एवं नौकायन का किया अवलोकन

91

चाईबासा : भारतीय प्रशासनिक सेवा-2022 बैच के 6 परीक्ष्यमान पदाधिकारियों ने राज्य परिबोध सत्र का प्रशिक्षण के तहत पश्चिमी सिंहभूम के सदर प्रखंड अंतर्गत कमारहातु के खदान जलाशय में संचालित केज सिस्टम से मछली पालन एवं नौका विहार का अवलोकन किया। इस दौरान पदाधिकारियों ने मत्स्य लाभुकों के साथ कार्य का अनुभव साझा किया ।असिस्टेंट कलेक्टर ओम प्रकाश गुप्ता बीडीओ सदर पारुल सिंह और जिला मत्स्य पदाधिकारी जयंत रंजन एवं जिला लोकपाल की अगुवाई में पहुंचे पदाधिकारियों ने नौका विहार का आनंद लिया और केज सिस्टम से मछली पालन का जायजा लिया। सभी परीक्ष्यमान पदाधिकारियों ने वर्षों से बंद पड़े खदान में मछली पालन एवं नौका विहार का सुविधा दिलाकर बेरोजगार युवाओं के लिए आय अर्जित करने का जरिया बनाने पर प्रशासन, मत्स्य पदाधिकारी और मुखिया के सोच का भूरि-भूरि से प्रशंसा किया।

 

ये भी पढ़ें :  मानसून ने गिराया झारखण्ड का तापमान, जारी है बारिश का सिलसिला

इससे पूर्व खदान परिसर पहुंचने पर सभी आइएएस आगन्तुकों का पंचायत मुखिया जुलियाना देवगम की महिला मंडल ने आदिवासी हो परंपरा अनुसार लोटा पानी के जल से धुलाकर एवं सोमय देवगम और सामु देवगम की नृत्य मंडली द्वारा पारंपरिक स्वागत नृत्य के साथ जलाशय स्थल तक अगुवाई किया गया। इसके बाद पंचायत मुखिया समेत महिला समूह ने बुके देकर सभी आगन्तुकों का स्वागत किया । अंत में,मिठाई खिलाकर विदा किया गया। मौके पर पंंसस दीनबंधु देवगम, कृष्णा देवगम,ख्रिष्टिना देवगम,सुरजा देवगम,राजेश देवगम,महेंद्र देवगम,सोना सिंह देवगम,नारायण देवगम,अभय देवगम,वीरसिंह गोप,महिला समूह के शिमलन देवगम,तुलसी देवगम,बालेमा देवगम,मंजू सिंकु,दीपिका देवगम, कल्पना देवगम,जुलियानी सिंकू, हीराली सिंकु,वनशिखा सिंकू,ज्योति तांती, जोंगा देवगम,नंदिता देवगम,गुरुवारी देवगम समेत काफी संख्या में लोग उपस्थित थे। इससे पूर्व परीक्ष्यमान पदाधिकारियों ने चाईबासा के नर्सिंग कौशल कॉलेज और जनजातीय बालिका उच्च विद्यालय में मौजूद वर्चुअल रियलिटी लैब आदि संसाधनों का अवलोकन किया।